फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Occupations on Panchayat land removed in Rampura

Hisar News: पुलिस प्रशासन ने रामपुरा में हटवाए पंचायती जमीन पर किए कब्जे

Wed, 26 Mar 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 26 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Occupations on Panchayat land removed in Rampura
हांसी के रामपुरा में कब्जे को तोड़ती जेसीबी। 
हांसी। गांव रामपुरा में मंगलवार को पंचायत की जमीन पर किए गए कब्जे को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय ने कार्रवाई कर हटाया। यहां पर पांच में से तीन कब्जाधारियों ने स्वयं कब्जे हटाए। दो कब्जे प्रशासन ने हटवाए। एक कब्जे को लेकर कोर्ट में फिर से सुनवाई होगी। वहीं इस दौरान महिलाओं ने विरोध किया, लेकिन विरोध के बावजूद पुलिस प्रशासन ने वहां से कब्जा हटाया।
विज्ञापन

कोर्ट ने करीब दो महीने पहले छह लोगों के कब्जे हटाने के लिए आदेश दिए थे और कब्जाधारियों को कब्जा हटाने के लिए 30 दिन का समय दिया था। कब्जाधारियों ने स्वयं कब्जा नहीं हटाया तो प्रशासन वहां जेसीबी लेकर पहुंचा और कब्जे को हटाया। टीम वहां पहुंची तो वहां पर तीन जगह से कब्जा हट चुका था। दो जगह पर जेसीबी चलवाई गई। जिसमें चहारदीवारी व कमरे को हटाया गया। वहीं एक जगह पर कार्रवाई कोर्ट के आदेश के चलते रोक दी गई। मामले में कोर्ट फिर से सुनवाई करेगी। कार्रवाई के लिए एडीओ सचिन अहलावत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। इस दौरान खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय से एसईपीओ नवीन मलिक व थाना सदर से पीएसआई दीपक उपस्थित रहे। काफी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा। एसईपीओ ने बताया कि कार्रवाई शांतिपूर्ण रही। एक मामले में फिर से सुनवाई होगी।
विज्ञापन


प्रस्तावित कलेक्टर रेट पर 14 लोगों ने दर्ज कराईं आपत्तियां

हिसार। जिले में बढ़ाए गए कलेक्टर रेट को लेकर लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराना शुरु कर दिया है। मंगलवार तक 14 शिकायत-सुझाव दर्ज किए गए। जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि 26 व 27 मार्च को भी आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। किसी भी तहसील कार्यालय, उपमंडल स्तर या जिला मुख्यालय पर यह आपत्तियां दी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने में ही दूसरी बार कलेक्टर रेट बढ़ाए जाएंगे। कलेक्टर रेट 1.60 लाख रुपये प्रति गज तक प्रस्तावित किए गए हैं। नए कलेक्टर रेट एक अप्रैल से लागू किए जाएंगे। कलेक्टर रेट की प्रति प्रशासन ने वेबसाइट पर भी अपलोड की है। वहीं, उकलाना के प्रॉपर्टी डीलर व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग विरोध में उतर आए हैं। मंगलवार को पृथ्वी सिंह के नेतृत्व में प्रॉपर्टी डीलर्स के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार रविंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार से मांग की कि कलेक्टर रेट में दोबारा की जा रही बढ़ोतरी को रोका जाए। कलेक्टर रेट में वृद्धि से रजिस्ट्री शुल्क भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed