फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now you will not be able to enter Siwani city directly from the bypass.

Hisar News: अब बाईपास से सीधे सिवानी शहर में नहीं कर पाएंगे प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Now you will not be able to enter Siwani city directly from the bypass.
सिवानी मंडी। अगर आप एनएच 52 पर हिसार से सिवानी शहर के लिए सफर कर रहे हैं तो थोड़ा सचेत हो जाइए। अब आप बाईपास से सिवानी शहर में सीधे दाखिल नहीं हो सकते। इसके लिए करीब आधा किलोमीटर एनएच 52 पर चलकर गुरेरा मोड़ से ही सिवानी शहर में दाखिल हुआ जा सकता है। अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सिवानी में श्री बाला जी मंदिर के समीप स्थित रेलवे फाटक पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जा रहा है। हालांकि, इस फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुए तो लंबा समय हो गया है, लेकिन विभाग द्वारा यहां से आवाजाही के लिए वाहन चालकों को रास्ता दिया गया था। अब विभाग ने अपना कार्य पूरा करने के लिए रेलवे फाटक के दोनों तरफ से मार्ग को बंद कर दिया है। वहीं शहर के अंदर भी सिवानी कोर्ट कॉम्पलेक्स के सामने बोर्ड लगाकर विभाग ने मार्ग बंद कर दिया है। विभाग द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई से रविवार को शहर के लोगों के अलावा शहर में आने वाले विभिन्न वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अब शहर के लोगों को अगर हिसार की ओर जाना है तो या तो उन्हें राजगढ़ रोड पर स्थित बाईपास से सीधे एनएच 52 पर चढ़ना होगा या फिर गुरेरा मोड़ पर स्थित रेलवे फाटक को पार कर गुरेरा की ओर जाने वाले मार्ग से हाईवे पर जाना होगा। इस बारे में विभाग के ठेकेदार ने बताया कि आगामी 6 से 8 महीनों तक मार्ग इसी प्रकार से बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के साथ में स्थित फैक्ट्रियों के लिए रास्ते की व्यवस्था की है जो सिवानी बाईपास से ही आवाजाही कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed