{"_id":"67800692a8f2e063a90fb816","slug":"now-tripura-express-will-pass-through-city-station-instead-of-bhiwani-junction-hisar-news-c-125-1-bwn1002-128300-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब भिवानी जंक्शन के बजाय सिटी स्टेशन से गुजरेगी त्रिपुरा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब भिवानी जंक्शन के बजाय सिटी स्टेशन से गुजरेगी त्रिपुरा एक्सप्रेस
विज्ञापन
भिवानी। त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस भिवानी जंक्शन पर जाने के बजाय अब सीधी भिवानी सिटी स्टेशन से संचालित होगी। इससे दिल्ली-प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। वहीं भिवानी जंक्शन पर इंजन को बदलने में लगने वाले समय की भी बचत होगी।
दरअसल, सिटी स्टेशन से इस ट्रेन का संचालन होने से दिल्ली, प्रयागराज, कानपुर सहित अन्य शहरों में जाने में 40 से 45 मिनट कम लगेगा। वहीं भिवानी जंक्शन पर इंजन बदलने के दौरान करीब 40 से 45 मिनट का समय लग जाता था। अब यह ट्रेन भिवानी जंक्शन की बजाया सीधे भिवानी सिटी से होते हुए चलेगी। इससे समय भी बचत होगी। यह ट्रेन अगरतला से आते हुए भिवानी से सीधे हिसार व फिरोजपुर से जाते हुए भिवानी से बवानीखेड़ा निकल सकेगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 14619 व 14620 को रेलवे बोर्ड ने भिवानी जंक्शन के बजाय सिटी स्टेशन से ही संचालन की मंजूरी दे दी है। त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन फिरोजपुर कैंट से अगरतला के बीच चलती है। ट्रेन नंबर 14620 त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन अगरतला से दोपहर 3:20 बजे निकलती है और प्रस्थान के तीसरे दिन रात 10:40 बजे फिरोजपुर स्टेशन पहुंचती है।
विज्ञापन
इन स्टेशन से होकर गुजरती है त्रिपुरा एक्सप्रेस
त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस 31 स्टेशनों से होकर गुजरती है। यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट, फरीदकोट, कोट कपूरा, बठिंडा जंक्शन, कालांवाली, सिरसा, मंडी आदमपुर, हिसार, भिवानी, रोहतक, शकूरबस्ती, नई दिल्ली, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पाटलीपुत्र, बारूनी, कटिहार, नई जलपाइगुड़ी, न्यू बोंगाईगांव, गुवाहटी, जागीरोड, होजई, लामडिंग, न्यू हाफलंग, बदरपुर, न्यू करीमगंज, पाधारकांदी, धर्मनगर, अंबासा होते हुए अगरतला पहुंचती है।