फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now there will be no power cut from 12 to 2 o'clock in the night, people get relief

अब नहीं लगेगा रात 12 से 2 बजे वाला बिजली कट, लोगों को मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Now there will be no power cut from 12 to 2 o'clock in the night, people get relief
हिसार। शहरवासियों के लिए राहतभरी खबर है। अब हिसार सर्कल में रविवार रात से 12 से 2 बजे तक बिजली कट नहीं लगेगा। फिलहाल यह आदेश अनिश्चितकाल के लिए हैं। इससे आमजन को रात में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

हरियाणा बिजली में पूर्ण बिजली आपूर्ति के लिए बिजली निगम का संबंधित बिजली कंपनी से समझौते का समय बढ़ गया है। सूत्रों की मानें तो इस समय बिजली कंपनी के तीनों प्लांट लोड पर हं। ऐसे में बिजली का उत्पादन बढ़ गया है। उक्त बिजली कंपनी से पहले 700 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने का करार हुआ था। उसी आधार पर बिजली की व्यवस्था होने से बिजली कट नहीं लगेगा।
विज्ञापन

उर्जा मंत्री ने दिया था आश्वासन
5 जून को ऊर्जा मंत्री चौ. रणजीत ने हिसार पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी थी। खुले दरबार में लोगों ने उर्जा मंत्री को रात 12 से 2 बजे तक लगने वाले कट की समस्या के बारे में मांगपत्र सौंपा था। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि लोगों को जल्द इस बिजली कट से राहत देने का आश्वासन दिया था। मंत्री ने कहा कि खेदड़ थर्मल प्लांट की बंद पड़ी यूनिट को चालू करवाया जाएगा व बिजली कंपनी से बिजली खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed