फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now the problem of sewer overflow at the bus stand will go away

अब बस अड्डे पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या होगी दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Now the problem of sewer overflow at the bus stand will go away
हिसार। अब बस अड्डे पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर होगी। इसको लेकर यहां 300 फुट लंबी सीवर लाइन बदली जाएगी। एक सप्ताह में काम शुरू होने की उम्मीद है। बस अड्डे के बनने के दौरान यहां आठ इंची की लाइन बिछाई गई थी। मगर लाइन काफी पुरानी होने के कारण जगह-जगह से टूट चुकी है। अब यहां 12 इंची लाइन बिछाने का काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, कि बस अड्डे के मुख्य गेट के बाहर सीवर लाइन बिछी हुई है। थोड़ी सी बारिश में यहां सीवर ओवरफ्लो हो जाता है। इस कारण कई दिनों तक सीवर का पानी जमा रहता है। कई बार यात्रियों ने भी सीवर लाइन बदलने की मांग उठाई थी। सबसे ज्यादा सीवर ओवरफ्लो की समस्या लोकल बस अड्डे के पास रहती है। उल्लेखनीय है कि बस अड्डे पर एक करोड़ की लागत से कई काम करवाए गए हैं। इसमें सीवर लाइन बदलने का काम अभी बचा हुआ है।
विज्ञापन

बस अड्डे के बाहर कई बार सीवर ओवरफ्लो रहता है। इसमें मच्छरों का झुंड बना रहता है। इस कारण बीमारी फैलने की संभावना रहती है। ऐसे में घूमकर आना पड़ता है। - बलवीर दुग्गल
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना हजारों यात्री बस अड्डे पर पहुंचते है। मगर गेट पर ही सीवर ओवरफ्लो की समस्या झेलनी पड़ती है। जल्द से जल्द सीवर लाइन बदली जाए। कई बार यात्री मांग कर चुके है। - हिमांशु

कई बार सीवर लाइन ब्लॉक हो जाती है। लाइन बदलने के बाद ही समस्या दूर होगी। ठेकेदार को बोला जा चुका है। जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा। - रणधीर, बिल्डिंग क्लर्क, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed