फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now the municipal corporation will change the name of the plot owner only on the basis of registry, not the card

Hisar News: अब कार्ड नहीं, सिर्फ रजिस्ट्री के आधार पर प्लॉट मालिक का नाम बदलेगा नगर निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Now the municipal corporation will change the name of the plot owner only on the basis of registry, not the card
हिसार। अगर आप किसी सोसायटी के जरिये कार्ड वाले प्लॉट खरीदने जा रहे हैं तो जरा सचेत हो जाएं। इस प्लॉट को खरीदकर आप खुद को मुश्किल में डाल सकते हैं। नगर निगम ने अब कार्ड वाले प्लॉट को लेकर एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार निगम अपने रिकॉर्ड में किसी कार्ड वाले प्लॉट के मालिक का नाम नहीं बदलेगा। सिर्फ रजिस्ट्री के आधार ही प्लॉट मालिक का नाम बदला जाएगा। इस संबंध में निगम प्रशासन ने एक प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भी भेज दिया है ताकि प्रदेश भर में इस आदेश को लागू किया जा सके।
विज्ञापन

अभी तक यह व्यवस्था थी लागू
निगम अधिकारियों के अनुसार अभी तक कार्ड वाले प्लॉट का मालिक बदलने पर नया प्लॉट मालिक सोसायटी कार्यालय की तरफ से दिए जाने वाले दस्तावेज के आधार पर निगम के रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लेता था। मगर अब इस व्यवस्था पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

फर्स्ट पार्टी रजिस्ट्री के आधार पर ही बदलेगा नाम
निगम की नई व्यवस्था के अनुसार अब फर्स्ट पार्टी की रजिस्ट्री के आधार पर निगम अपने रिकॉर्ड में प्लॉट मालिक का नाम दर्ज करेगा। चूंकि इसमें फर्स्ट पार्टी वह सोसायटी ही बनती है, जिसने वह कॉलोनी काटी है। मतलब अब सोसायटी ही प्लॉट मालिक के नाम से रजिस्ट्री करवाकर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की बढ़ेगी आय, सोसायटी व प्लॉट धारक को नुकसान
चूंकि रजिस्ट्री के समय स्टांप ड्यूटी लगती है। नियमानुसार स्टांप ड्यूटी में नगर निगम का हिस्सा भी होता है। ऐसे में इस फैसले से निगम की आय में बढ़ोतरी होगी। उधर प्लॉट की रजिस्ट्री होने से वह महंगा हो जाएगा। इस कारण से खरीदार को अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। वहीं प्लॉट बेचने के नाम सोसायटी की तरफ से ली जाने फीस बंद होने से सोसायटी की यह आय भी बंद हो जाएगी।

शहर में कार्ड वाली कॉलोनियों की संख्या 150 से ज्यादा
प्रॉपर्टी डीलर हनुमान दास ने बताया कि आजाद नगर एरिया में ही कार्ड वाली करीब 25 से 30 कॉलोनियां हैं। इस स्थिति में शहर में ऐसी कॉलोनियों की संख्या 150 से ज्यादा होंगी।
अब सिर्फ रजिस्ट्री के आधार पर प्लॉट मालिक के नाम में बदलाव किया जाएगा। निगम ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए है। इसे लेकर सरकार को भी सुझाव भेजा गया है।
डॉ. प्रदीप हुड्डा, एएमसी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed