फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now the money-lenders will have to pay 3000 rupees per month instead of 900

अब मासाखोरों को 900 की बजाय देना होगा 3000 रुपये प्रतिमाह किराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Now the money-lenders will have to pay 3000 rupees per month instead of 900
हिसार। नई सब्जीमंडी में फड़ लगाने वाले मासाखोरों को अब 900 की बजाय 3000 रुपये प्रतिमाह किराया चुकाना होगा। इसको लेकर मार्केट कमेटी के पास पत्र आ चुका है। वहीं किराया बढ़ाने पर मासाखोरों ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि मंडी को नंबर वन कहने वाले अधिकारी आज तक यहां मूलभूत सुविधाएं मुहैया तक नहीं करवा पाए। अब किराया 2100 रुपये बढ़ाकर मासाखोरों को परेशान करने का काम किया जा रहा है। ऐसे में इतना किराया मासाखोर नहीं भर पाएंगे।
विज्ञापन

उनका कहना है कि फिलहाल 900 रुपये किराया लिया जा रहा था वह भी ज्यादा था। कम करने की बजाए किराया बढ़ा दिया गया है, जोकि सरासर गलत है। मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी हीरालाल का कहना है कि नई सब्जीमंडी में 250 मासाखोर फड़ लगाते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ाया गया किराया लागू हो चुका है। उधर, मासाखोर श्यामलाल का कहना है कि 900 रुपये किराया भरना मुश्किल हो रहा था। अब तीन हजार रुपये कैसे भर पाएंगे।
विज्ञापन

इसी माह निकाला जाएगा ड्रॉ
सेक्रेटरी हीरालाल के अनुसार नई सब्जीमंडी में शेड़ नंबर 1 और 3 खाली पड़ा है। इन शेड के नीचे काफी जगह पड़ी हुई है। यहां मासाखोरों को जगह देने के लिए इसी माह ड्रॉ निकाला जाएगा। इसको लेकर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्रतिमाह मासाखोरों को 3000 रुपये किराया देना होगा। इसको लेकर हमारे पास पत्र आ चुका है। बढ़ाया गया किराया 11 नवंबर से लागू हो चुका है। - हीरालाल, सेक्रेटरी, मार्केट कमेटी, हिसार
900 रुपये किराया भरना मुश्किल हो रहा था। अब एकदम 2100 रुपये बढ़ा दिए गए। ऐसे में किराया नहीं भर पाएंगे। हमारी मांग है कि बढ़ाया गया किराया वापस लिया जाए। - मुकेश, पूर्व प्रधान, मासाखोर सेवा समिति

किराया बढ़ाकर गलत किया है। इसको लेकर मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी हीरालाल और डीआईएमओ साहबराम से मिले। उन्होंने कहा कि हरियाणा की ए ग्रेड की सभी मंडियों में किराया बढ़ाया गया है। - रामलखा, प्रधान, मासाखोर सेवा समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed