{"_id":"656b6a4ec36e240a740e36da","slug":"now-get-insurance-done-in-post-office-for-just-rs-399-nominee-will-get-rs-10-lakh-hisar-news-c-21-hsr1020-271570-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अब डाकघर में मात्र 399 रुपये में करवाए बीमा, नॉमिनी को मिलेंगे 10 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अब डाकघर में मात्र 399 रुपये में करवाए बीमा, नॉमिनी को मिलेंगे 10 लाख रुपये
विज्ञापन
हिसार। यदि आप अपना बीमा करवाने के इच्छुक हो तो डाकघर से सस्ती स्कीम कोई नहीं दे सकता है। डाकघर में मात्र 399 रुपये में एक साल का बीमा किया जा रहा है। यदि बीमित व्यक्ति की दुर्घटना के कारण मृत्यु होती है तो नॉमिनी को 10 लाख रुपये मिलेंगे। डाकघर में आकर 18 से 65 साल तक का कोई भी बीमा करवा सकता है। इसके लिए डाकघर में बने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खुलवाना जरूरी है।
बीमा करवाने वाले व्यक्ति को अलग से कोई फार्म नहीं भरना पड़ेगा। इसके लिए उक्त व्यक्ति का आधार कार्ड नंबर और फोन नंबर की जरूरत होगी। अंगूठा लगाकर बायोमेट्रिक से खाता खोला जाएगा। बता दें कि डाक विभाग की ओर से जुलाई 2022 में यह योजना शुरू की गई थी। अब तक करीब 1000 लोग बीमा करवा चुके हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
दुर्घटना वश चिकित्सा खर्च पर भी ले सकेंगे 60 हजार रुपये
बीमित व्यक्ति को दुर्घटना के कारण स्थायी दिव्यांगता पर भी 10 लाख रुपये मिलेंगे। इसी प्रकार बीमित व्यक्ति की स्थायी आंशिक दिव्यांगता पर भी 10 लाख रुपये मिलेंगे। बीमित व्यक्ति के बच्चे आकस्मिक क्षति के बाद एक लाख तक रुपये ले सकते हैं। वहीं, बीमित व्यक्ति दुर्घटना वश चिकित्सा खर्च पर भी 60 हजार रुपये तक ले सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
डाकघर में मात्र 399 रुपये में एक साल का बीमा किया जा रहा है। इससे सस्ती स्कीम कोई नहीं हो सकती है। डाकघर आने वाले लोगों को भी बीमा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि लोग ज्यादा से ज्यादा डाकघर की ओर से चलाई जा रही स्कीम का लाभ उठाएं।
- हरीश कुमार, मंडल डाक अधीक्षक