{"_id":"5fe8ce6b8ebc3e3e7a6aa53f","slug":"now-four-days-orange-alert-possibility-of-cold-wave-frost-and-mist-hisar-news-rtk588285060","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चार दिन ऑरेंज अलर्ट, शीत लहर, पाला और धुंध की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चार दिन ऑरेंज अलर्ट, शीत लहर, पाला और धुंध की संभावना
विज्ञापन
दिन के समय आसमान में छाए हल्के बादल।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को मौसम ने करवट ली और दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। कई जगहों पर घने बादल छाए तो कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। दिन में 4 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ठंडी हवाएं चलीं। इसके बाद शाम ढलते ही शीत लहर ने लोगों को घरों में ही दुबकने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग ने भी अगले चार दिनों तक प्रदेश में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। चार दिनों तक शीत लहर, पाला और धुंध की संभावना है।
करनाल का दिन प्रदेश में सबसे ठंडा
इससे पहले रविवार को दिनभर आंशिक बादल छाने के कारण अधिकांश स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। करनाल का दिन का तापमान प्रदेश में सबसे कम रहा और 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान नारनौल का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रात के समय भी आंशिक बादल छाने के कारण कई स्थानों पर रात्रि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सिरसा का रात्रि तापमान सबसे अधिक 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नारनौल का रात्रि तापमान सबसे कम 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज से फिर पाला जमने की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण रविवार को प्रदेश में बादल छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट हुई है। अब उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से 28 से 31 दिसंबर तक उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम साफ व खुश्क रहेगा। इस समय ठंडी हवाएं चलने से प्रदेश में रात्रि (न्यूनतम) तापमान में गिरावट व कहीं-कहीं पाला जमने की संभावना है। इस दौरान वातावरण में नमी की अधिकता के कारण अलसुबह व देर रात्रि धुंध रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विभिन्न जिलों का तापमान
जिला - अधिकतम - न्यूनतम
अंबाला - 18.7 4.6
भिवानी - 20.8 5.6
हिसार - 22.4 5.8
करनाल - 18.0 3.8
नारनौल - 25.0 3.3
रोहतक - 19.9 5.4
सिरसा - 22.2 7.0
कुरुक्षेत्र - 18.3 4.0