फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now eat on the island built in Blue Bird Lake

अब ब्लू बर्ड झील में पानी के बीच टापू पर खाना खाने का लुत्फ उठा सकेंगे शहरवासी

Sun, 27 Sep 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Now eat on the island built in Blue Bird Lake
Now eat on the island built in Blue Bird Lake - फोटो : Hisar
ब्लू बर्ड झील में घूमने आने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। अब वे पानी के बीच टापू पर भी खाना खाने का लुत्फ उठा सकेंगे। इसको लेकर झील के बीच बने टापू की चौड़ाई बढ़ाकर घास लगाई गई है। यहां एक झोपड़ी भी तैयार की गई है। रात के समय में रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग टापू दूर से ही लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

खास बात है कि झील में पानी के बीच टापू पर एक बार में 20 से 30 लोग बैठकर खाना खा सकेंगे। हालांकि लॉकडाउन के कारण अभी यहां लोग न के बराबर ही पहुंच रहे हैं, लेकिन अनलॉक के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। दरअसल लॉकडाउन से पहले ब्लू बर्ड झील में आसपास ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से भी लोग बोटिंग का आनंद लेने पहुंचते थे। खासकर यहां रविवार को बच्चों की भीड़ दिखाई देती थी। ब्लू बर्ड झील में बोटिंग का आनंद उठाने के लिए यहां आठ पैडल और एक मोटर से चलने वाली बोट की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

फिलहाल मछलियों को दाना और बंदरों को केले खिलाने वालों की भीड़
भले ही ब्लू बर्ड में बोटिंग का आनंद उठाने के लिए कम लोग आ रहे हैं, मगर रविवार को यहां मछलियों को दाना और बंदरों को केले खिलाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। इस दौरान कोई बोटिंग करता है तो कोई नहीं। ठेकेदार सतपाल यादव का कहना है कि कोरोना को देखते हुए लोग न के बराबर ही पहुंच रहे हैं। टापू पर बैठकर खाना खाने का अलग ही मजा है, इसके प्रति लोगों का क्रेज बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लू बर्ड झील पर एक नजर
- 16 एकड़ में बनी है झील।
- झील के बीच बना है टापू।
- साढ़े पांच से छह फुट है झील की गहराई।
- सिरसा-दिल्ली बाईपास पर हरियाणा टूरिज्म ने ब्लू बर्ड टूरिज्म केंद्र को वर्ष 1995 में स्थापित किया था।
- कुल नौ बोट, जिनमें से आठ पैडल वाली और एक मोटर से चलने वाली नाव हैं।
- होटल एवं रेस्टोरेंट की सुविधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed