फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now, consumers will be able to add and remove electricity bills themselves in the PPP.

Hisar News: अब पीपपी में उपभोक्ता स्वयं जोड़ और हटा सकेंगे बिजली बिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Now, consumers will be able to add and remove electricity bills themselves in the PPP.
अमर उजाला में छह सितंबर को छपी खबर।
बालसमंद। बिजली निगम ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) पोर्टल पर बिजली बिल मैपिंग की समस्या पर क्रीड विभाग ने संज्ञान लेकर सोलर नेट मीटर से संबंधित पोर्टल दोबारा शुरू कर दिया है। अब उपभोक्ता स्वयं अपने बिजली बिल जोड़ और हटा सकेंगे।
विज्ञापन

इस सुविधा से आम उपभोक्ताओं को बिजली निगम कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे समय और धन की बचत होगी। पिछले एक माह से फैमिली आईडी लिंक पोर्टल बंद था। इसके कारण सोलर लगवा चुके कई उपभोक्ताओं के नेट मीटर से जुड़े कार्य अटक गए थे।
विज्ञापन

बिजली बिल की फैमिली आईडी में मैपिंग न होने से उपभोक्ताओं को बिल में गलतियां हो रही थीं। उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस कदम से सोलर उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। नेट मीटर से संबंधित लंबित प्रक्रियाओं में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले लंबे समय से बंद फैमिली आईडी मैपिंग पोर्टल में मेरा परिवार पोर्टल पर क्रीड विभाग ने बिजली ग्रीवेंस का विकल्प दिया है। इससे आम उपभोक्ता घर बैठे बिजली बिलों की मैपिंग कर सकेंगे।
- विनीत कुमार, एक्सईन, बिजली निगम, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed