फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Notices issued to two village secretaries, a patwari, and three sarpanches

Hisar News: दो ग्राम सचिव, एक पटवारी और तीन सरपंचों को नोटिस

Mon, 10 Nov 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 10 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to two village secretaries, a patwari, and three sarpanches
हांसी। फसल अवशेष जलाने से न रोकने पर एसडीएम ने उपमंडल के दो ग्राम सचिव, एक पटवारी व तीन सरपंचों को नोटिस जारी किया है। तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है। वहीं गगन खेड़ी व ढाणी पाल में दो किसानों को फसल अवशेष में आग लगाने पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

अलग-अलग गावों में मौके पर पहुंच कर रविवार को सात किसानों को फसल अवशेष जलाने से रोका गया। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने भी नारनौंद क्षेत्र के राजपुरा गांव में फसल अवशेष में लगाई गई आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रविवार को फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए प्रशासन दिन भर मुस्तैद रहा। इसके लिए हांसी और नारनौंद में विभिन्न गांवों में फायर ब्रिगेड तैनात की गई। एसडीएम ने अधिकारियों के साथ सिसाय बोलान, सिसाय कालीरामन व गगन खेड़ी सहित अन्य गांवों में जाकर लोगों को जागरूक किया। रविवार को अधिकारी अवकाश पर रहते हैं। इस दिन फसल अवशेष जलाने की ज्यादा घटनाएं सामने आती ळै ताकि लगाई जाती है ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

:::::::
फसल अवशेष जलाने पर अंकुश न लगा पाने पर दो ग्राम सचिव, एक पटवारी व तीन सरपंचों नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। दो किसानों पर जुर्माना भी लगाया गया है। सिसाय में किसानों ने छह बेलर की मांग की। पर वहां तीन बेलर उपलब्ध करवाए गए हैं।
- राजेश खोथ, एसडीएम, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed