{"_id":"3e218881260ef546cc9a6fa9b9a3ad96","slug":"notice-of-trade-licence-sent-to-hotel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 80 होटल मालिकों को भेजे ट्रेड लाइसेंस के नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 80 होटल मालिकों को भेजे ट्रेड लाइसेंस के नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Tue, 15 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेड लाइसेंस न लेने वालों पर निगम लगातार सख्ती कर रहा है। अस्पताल संचालकों को नोटिस देने के बाद अब निगम ने होटल मालिकों को भी ट्रेड लाइसेंस संबंधित नोटिस भेजा है। निगम ने शहरभर में करीब 80 होटल मालिकों को नोटिस थमाए हैं।
विज्ञापन
नगर निगम सचिव वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेड लाइसेंस न लेने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। पहले निगम उन्हें नोटिस थमा रहा है।
नोटिस अधिकतर संस्थान मालिकों ने रिसीव किए हैं। नोटिस के बाद अब कुछ समय उनके पास है। सभी संस्थान मालिक या तो अपना ट्रेड लाइसेंस बनवा लें और निगम में लाइसेंस फीस जमा करवा दें वरना ऐसा न करने वाले संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
265 से अधिक लोगों को भेजे जा चुके हैं नोटिस
सचिव ने बताया कि अभी तक 265 से अधिक लोगों के पास नोटिस भेजे जा चुके हैं। निगम की एक टीम लगातार इस काम में जुटी है।
जिन दुकान, अस्पताल व अन्य संस्थान मालिक की पहचान हो चुकी है, उनका निगम के पास सर्वे रिकॉर्ड उपलब्ध है। उसके आधार पर बचे हुए संस्थान, दुकान या अन्य कारोबारियों को भी नोटिस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन