फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Notice given to 390 on getting larva

जिले में लारवा मिलने पर 390 को थमाए नोटिस, रैपिड फीवर सर्वे के आदेश

Fri, 09 Jul 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Notice given to 390 on getting larva
हिसार। जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के इक्का-दुक्का केस मिल रहे है, जो एक तरह से खत्म सा हो गया है। मगर अब मच्छरजनित बीमारियां पनपने की आशंका बढ़ गई है। यही मौसम मच्छर जनित बीमारियों का है। जिसमें मलेरिया-डेंगू एवं चिकनगुनिया शामिल हैं। जिलेभर में अब तक 390 घरों में लारवा पाया जा चुका है। फिलहाल इन सभी लोगों को नोटिस थमाए गए हैं। दोबारा से लारवा मिला तो कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अभी तक जिले में मलेरिया-डेंगू व चिकनगुनिया का कोई केस नहीं मिला है। गुरुग्राम व फरीदाबाद जिले में मलेरिया-डेंगू के केस मिलने शुरू हो गए हैं। इस बारे में पंचकूला हेड क्वार्टर से वीबीडी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत जिले में रैपिड फीवर सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम में बदलाव के चलते इन मच्छरजनित बीमारियों की आशंका बढ़ गई है। इसी मौसम में लारवा पनपता है। हाल ही में मलेरिया विभाग अधिकारियों की ओर से बैठक हुई थी। उस दौरान एसएमओ, बहुउद्देशीय कर्मचारियों एवं फील्ड कर्मियों को पत्र भेजा जा चुका है। साथ ही शहर की यूएचसी और तीनों हेल्थ इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, पवन आहूजा व रमेश कुंडू को भी भेजे हैं।
विज्ञापन

यह होगा रैपिड सर्वे में
इस रैपिड फीवर सर्वे में विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक घर या ढ़ाणी और शहर के सेक्टर एवं प्रत्येक कॉलोनियों में अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बुखार मिलने पर संदिग्ध मरीजों की जांच की जाएगी और उनका स्लाइड सैंपल टेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में मिल रहा अधिक लारवा
अबकी बार शहर में रहने वाले लोग अधिक सतर्कता बरत रहे है। चाहे इसका असर कोरोना या जागरूकता का कहा जाए। शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में लारवा पनपने की आशंका बढ़ गई है। वरना पहले शहर में ही अधिक मिलता था। सीसवाल और सिसाय में मिलने पर सबसे अधिक नोटिस दिए गए हैं और सबसे कम मंगाली में पाया गया है। सोरखी, आर्यनगर, नारनौंद और उकलाना ऐसे क्षेत्र है, जहां पर लारवा नहीं मिला है। यह अभियान विभाग 8 जुलाई से 20 जुलाई तक चलाएगा। यह 30 जून तक का जुटाया गया आंकड़ा है।

इन जगहों पर दिए गए नोटिस
पीएचसी - इतने नोटिस
मंगाली 18
सीसवाल 119
सिसाय 154
शहर 83
बरवाला 16
सोरखी 00
आर्यनगर 00
नारनौंद 00
उकलाना 00
वर्जन
इस बार ग्रामीण क्षेत्र में अधिक लारवा मिल रहा है। इसलिए यहां सर्वे पर अधिक जोर दिया जाएगा। हमारी ओर से 390 लोगों को नोटिस दिया गया है। अब रैपिड फीवर सर्वे शुरू किया जाएगा। इसके तहत ग्रामीण और शहर क्षेत्र में प्रत्येक घर, कॉलोनी या ढ़ाणियों में जाकर टीम सर्वे करेगी। बुखार मिलने पर मरीजों की जांच की जाएगी।
आरडी जांगड़ा, हेल्थ इंस्पेक्टर, नोडल अधिकारी, मलेरिया संबंधित, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed