फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Weather update : Temperature dips in haryana 

कड़ाके की ठंड से ठिठुरा हरियाणा, हिसार में रात का तापमान 2.2 डिग्री तक गिरा

Tue, 12 Jan 2021 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 12 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Weather update : Temperature dips in haryana 
हिसार में घनी धुंध के बीच खेत में जाता किसान। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते मैदानी क्षेत्रों में एक बार फिर ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। मंगलवार को हरियाणा में हिसार का रात तापमान 3 डिग्री गिरकर 2.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम था। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन


करनाल में दिन के समय भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली और दिन का तापमान प्रदेश में सबसे कम 12.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि मंगलवार को प्रदेश में अधिकतर जगहों पर धूप निकली थी। जिसके चलते लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। नारनौल का दिन का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि करनाल का रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन



धुंध के कारण थमी वाहनों की रफ्तार
वातावरण में नमी की अधिकता के कारण छाई धुंध से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर धुंध के कारण दृश्यता 10 मीटर तक ही रह गई थी, जिसके कारण वाहनों की रफ्तार थम सी गई। कई स्थानों पर करीब 11 बजे तक धुंध छाई रही। हालांकि इसके बाद अच्छी धूप निकली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


16 तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार 13 और 14 जनवरी को प्रदेश में आंशिक बादल छाने के आसार हैं। इसके बाद 16 जनवरी तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील एवं खुश्क रहेगा और उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण रात्रि तापमान में गिरावट की संभावना है। वहीं, दिन का मौसम साफ होने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान सुबह व देर रात के समय धुंध भी परेशान करेगी।

विभिन्न जगहों का तापमान
स्थान          अधिकतम       न्यूनतम
अंबाला          12.6              5.6
भिवानी          15.6              4.5
हिसार           16.0               2.2
करनाल         12.4              6.4
नारनौल         22.2               2.8
रोहतक         14.9               4.2
सिरसा          15.6               4.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed