फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Northwest winds dropped night temperature

उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने गिराया रात्रि तापमान, 8.9 डिग्री पर पहुंचा

Mon, 02 Nov 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Northwest winds dropped night temperature
नवंबर माह के साथ ही रात के समय कड़ाके की ठंड दस्तक देने लगी है। रविवार की रात बेहद ठंडी रही और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के कारण रात्रि तापमान इस सीजन के सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। रात्रि तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में सुबह-शाम के साथ ही रात में ठिठुरन बढ़ गई। सोमवार को अलसुबह से ही ठंडी हवाएं चलीं। हालांकि सूरज निकलने के बाद मौसम सामान्य हो गया। दिनभर धूप खिली रही और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 4 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीचबीच में हल्के बादल और धुंध जैसा मौसम रहने की संभावना है। बीचबीच में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण तापमान में भी गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन

एक्यूआई में सुधार, पराली जलाने पर चार के चालान
सोमवार को जिले में चार जगहों पर पराली जलाने के मामले सामने आए। जिनके कृषि विभाग द्वारा चालान कर दिए गए। हरसैक ने पांच स्थानों पर पराली जलाए जाने की रिपोर्ट सौंपी थी। दूसरी तरफ, वायु गुणवत्ता सूचकांक में सोमवार को कुछ सुधार देखने को मिला और रात 8 बजे यह 284 दर्ज किया गया। एक सप्ताह बाद लगातार दूसरे दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed