फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nominations for the elections to Panchayati Raj Institutions will be held from the 21st to the 25th.

Hisar News: पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए 21 से 25 तक होंगे नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nominations for the elections to Panchayati Raj Institutions will be held from the 21st to the 25th.
हिसार। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। यह चुनाव ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से आयोजित किए जाएंगे। नामांकन पत्र 21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) महेंद्र पाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया बुधवार से प्रारंभ हो गई है। नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि और चुनाव चिह्नों का आवंटन 28 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतदान 10 मई को प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक संपन्न होगा और मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद की जाएगी। परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। यदि किसी कारणवश री-पोल की आवश्यकता होती है तो यह 12 मई को आयोजित होगा और इसकी मतगणना भी मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाई जाए। साथ ही, सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उकलाना नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन 21 से :
उकलाना नगर समिति में प्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता लागू की गई है। सभी अधिकारी और कर्मचारी इसकी अनुपालना सुनिश्चित करेंगे। इस क्षेत्र में नामांकन पत्र 21 से 25 अप्रैल 2026 तक भरे जाएंगे और मतदान 10 मई को कराया जाएगा। री-पोल की स्थिति में मतदान 12 मई को होगा और मतगणना 13 मई को प्रातः 8 बजे से निर्धारित स्थानों पर संपन्न कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed