फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   No one file nomination on first day

नए शेड्यूल के पहले दिन किसी ने नहीं किया नामांकन

Thu, 24 Dec 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Thu, 24 Dec 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
No one file nomination on first day
पहले चरण के नामांकन के पहले दिन किसी ने आवेदन नहीं किया। जिला परिषद, पंचायत समिति, सरपंच और पंच किसी पद के लिए नामांकन नहीं किया गया। बुधवार को पहले आवेदन जमा करा चुके कुछ आवेदकों ने अपनी नई एनओसी जमा कराई।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नए सिरे से शुरू हुई प्रक्रिया के तहत पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन का पहला दिन था। जिला परिषद के लिए लघु सचिवालय परिसर में आवेदन जमा कराने के लिए स्थान तय किया गया था। प्रथम तल पर बने सभागार में जिला परिषद के 30 वार्डों के लिए छह टीमें बनाई गई थीं। यह टीम दिन भर इंतजार करती रही। बुधवार को दस बजे से दोपहर तीन बजे तक कोई आवेदक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


हिसार प्रथम खंड के 46 गांवों में किसी ने पंच और सरपंच पद के लिए आवेदन नहीं किया। इस खंड से किसी ने पंचायत समिति सदस्य बनने के लिए भी नामांकन नहीं भरा। हिसार द्वितीय खंड के 42 गांवों में भी अधिकारी इंतजार कर रहे। दिन भर कोई भी आवेदन नहीं पहुंचा। इसी तरह नारनौंद खंड का हाल रहा। यहां 30 गांवों में पंच, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य के लिए किसी का नामांकन नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


48 प्रत्याशियों ने दी नई एनओसी
बुधवार को स्टे ऑर्डर से पहले नामांकन जमा करा चुके आवेदक अपनी नई एनओसी जमा कराने पहुंचे, जिसमें जिला परिषद के लिए 20 लोगों ने अपने कागजात जमा कराए। पंचायत समिति के 11 सदस्यों ने अपनी नई एनओसी जमा कराई। पंच और सरपंच पद के लिए 17 लोगों ने अपनी एनओसी जमा कराई।

दूसरे चरण के चुनाव के लिए नोटिस
 बरवाला खंड के 41 गांवों में नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। यहां 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक नामांकन लिए जाएंगे। पांच जनवरी को नामांकनों की जांच की जाएगी। सात जनवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। सात जनवरी को ही शाम के समय चुनाव चिन्ह वितरित किए जाएंगे। इसके बाद 17 जनवरी को मतदान होगा। दूसरे चरण में 1714 प्रतिनिधि चुने जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed