{"_id":"6a3ae3bc658d99144b00c738","slug":"no-compromise-on-student-safety-coaching-institutes-must-make-robust-arrangements-hisar-news-c-21-hsr1005-897046-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विद्यार्थियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, कोचिंग संस्थान करें पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विद्यार्थियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, कोचिंग संस्थान करें पुख्ता इंतजाम
Wed, 24 Jun 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
हिसार के ऋषिनगर में संकरी गलियों में संचालित कोचिंग सेंटर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को कोचिंग संस्थान संचालकों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। अधिकारियों ने संचालकों को फायर सेफ्टी, आपातकालीन निकास मार्ग, सीसीटीवी और पार्किंग व्यवस्था सहित सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
बैठक में सिविल लाइन थाना प्रभारी कर्मजीत ने कहा कि संस्थानों में फायर सेफ्टी उपकरण पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हों और फायर एग्जिट व आपातकालीन बचाव मार्ग हर समय सुचारु स्थिति में रहें। उन्होंने कक्षाओं में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही विद्यार्थियों को बैठाने तथा भीड़भाड़ और असुविधाजनक कमरों में कक्षाएं संचालित नहीं करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रवेश और निकास मार्ग बाधारहित रखें, आपातकालीन गेट हमेशा उपयोग योग्य स्थिति में हो तथा संस्थान परिसर में पर्याप्त खुली जगह उपलब्ध रहे। वाहनों की पार्किंग भी सुव्यवस्थित ढंग से करवाई जाए ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
विज्ञापन
सीसीटीवी और सुरक्षा गार्ड रखें सक्रिय
थाना प्रभारी ने संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा गार्डों की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित किया जाए। विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों का पालन प्रत्येक संस्थान की जिम्मेदारी है।