फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   no braek to devlopmenet incovid time

शासन और सेवा देने की प्रक्रिया में सुधार प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: डिप्टी स्पीकर

Sun, 28 Mar 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
no braek to devlopmenet incovid time
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों में भी सरकार ने विकास कार्यों की गति को रुकने नहीं दिया है। यह सुनिश्चित किया गया है कि इन विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना आरंभ की गई है। योजना के पहले चरण में निम्न आय वर्ग के एक लाख परिवारों की पहचान की जा रही है। डिप्टी स्पीकर ने उक्त बात रविवार को पटेल नगर क्षेत्र की चंद्रलेन कॉलोनी का दौरा करते हुए कही। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश दिए। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि नए वित्त वर्ष में क्षेत्र में नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। पेयजल व सीवर संबंधी नए कार्य भी आरंभ करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यालय स्तर की मांगों को चंडीगढ़ से पूरा करवाया जाएगा। डिप्टी स्पीकर ने लोगों के साथ फूलों की होली खेली और जिलावासियों को खुशी के पावन पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर रामकुमार कुलचानिया, पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा, जगदीश सांचला, राजेश नेहरा, राजरानी मल्हान, रामकुमार, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed