फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nigrani commety, be alert in hisar, hindi news, Hisar

खुले में शौच पर लगे लगाम, निगरानी कमेटी करेगी काम

Sat, 06 Aug 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 06 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Nigrani commety, be alert in hisar, hindi news, Hisar
निगरानी कमेटी - फोटो : bureau

जिले के सभी गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए शुरू किए गए अभियान में हर गांव में निगरानी कमेटी बनेगी। गांव के लोगों की ही यह कमेटी सुबह शाम 4 से 7 बजे गांव के बाहरी हिस्सों में निगरानी करेगी। खुले में शौच करने जाने वालों की पहचान कर उन्हें जागरूक करेगी।

विज्ञापन


जिले के सभी गांवों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए जिले के 65 अधिकारियों को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। हर अधिकारी अपने अधीन आने वाले चार से पांच गांव को खुले में शौच मुक्त बनाएगा। इसके लिए वह गांव में अभियान चलाएगा। हर गांव में वहां के लोगों की मदद से एक निगरानी कमेटी बनेगी। यह कमेटी सुबह व शाम गांव के बाहरी हिस्सों में जाएगी। खुले में शौच करने वालों को पहचानकर उन्हें जागरूक करेगी। कमेटी में महिला सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। जिले के कुल 309 ग्राम पंचायतों में से 48 खुले में शौच मुक्त की श्रेणी में है। इन गांवों को अब दूसरे जिले के अधिकारियों की टीम मुआयना कर ओडीएफ घोषित करेगी।
विज्ञापन


8 को पढ़ाएंगे स्वच्छता का पाठ
जिले के सभी गांव के सरपंच, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर्स, स्कूल टीचर्स, बीडीपीओ, सीडीपीओ सहित अन्य विभागों के अधिकारियों का सम्मेलन 8 अगस्त को एचएयू में होगा। इसमें डीसी निखिल गजराज, एडीसी विजय कुमार, आईजी ओपी सिंह सहित अन्य अधिकारी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 पंचायतों को मिलेगा सम्मान
स्वच्छता अभियान में सबसे बेहतर काम करने वाली 9 पंचायतों को 15 अगस्त के दिन सम्मानित किया जाएगा। इन पंचायतों की सूची तैयार की जा रही है। प्रशासन की ओर से ऐसे गांवों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद भी प्रदान की जाएगी।

रेड जोन में होंगे सरपंच
खुले में शौच करने वाले गांवों के सरपंच रेड जोन में होंगे। प्रशासन व सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में ऐसे सरपंचों को रेड जोन में रखा जाएगा। खुले में शौच मुक्त हो चुके गांव के सरपंच ग्रीन जोन में होंगे। ऐसे सरपंचों को अलग से बैज लगाकर सम्मान प्रदान किया जाएगा।


स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। हर गांव को ओडीएफ बनाने के लिए गांव के लोगों की ही निगरानी समिति बनेगी। 8 अगस्त को सरपंचों को स्वच्छता सम्मेलन में जागरूक करेंगे।
- विजय कुमार, एडीसी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed