फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Night temperature in Hisar dropped by 7.1 degrees

Hisar News: हिसार में रात का तापमान 7.1 डिग्री नीचे गिरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Night temperature in Hisar dropped by 7.1 degrees
हिसार। शहर में शुक्रवार को दिन-रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिला। इस दौरान दिन का तापमान जहां सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा तो वहीं रात का तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 18 फरवरी की सुबह तक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से दक्षिणी पंजाब पर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसके प्रभाव से हरियाणा के पंजाब से सटे जिलों व पूर्वी जिलों में 19 व 20 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। प्रदेश के पश्चिमी जिलों में इसका हल्का असर रहेगा, जिसमें हिसार भी शामिल है। इसके बाद 21 व 24 फरवरी को भी एक बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से मौसम साफ रहा। इस कारण से धूप भी जल्दी निकल आई। इस कारण से दिन में ठंड का अहसास नहीं हुआ। हालांकि दिन ढलने के बाद मौसम कुछ ठंडा हो गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार के मुकाबले दिन के तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं 3.3 डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed