फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Night Haltprogram in Ghiray today; officials to hear public grievances.

Hisar News: घिराय में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आज, अधिकरी सुनेंगे जनशिकायतें

Tue, 11 Aug 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 11 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Night Haltprogram in Ghiray today; officials to hear public grievances.
हांसी। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार हांसी के गांव घिराय स्थित शहीद महाबीर सिंह राजकीय उच्च विद्यालय में 11 अगस्त को जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित होगा। डीसी राहुल नरवाल रात्रि ठहराव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। डीसी रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे व उनके समाधान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन

सीटीएम हिमांशु चौहान ने बताया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा हेल्प डेस्क लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में परिवार पहचान पत्र, आय सत्यापन, फसल बीमा, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, हैप्पी कार्ड, जनस्वास्थ्य, रेडक्रॉस, पीडब्ल्यूडी, पशुपालन, कृषि, उद्यान, मनरेगा, शिक्षा, आईटीआई, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य विभाग स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीसी के आदेशानुसार सभी विभाग गांव के स्कूल में पहुंचकर अपनी-अपनी हेल्प डेस्क लगाना सुनिश्चित करें और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दें। इस दौरान शिकायतकर्ताओं का पंजीकरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed