फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   NHAI team arrived in front of Cantt to build service road, colony residents said - first remove shops from road land

Hisar News: कैंट के सामने सर्विस रोड बनवाने पहुंची एनएचएआई की टीम, कॉलोनीवासी बोले-पहले रोड की जमीन से दुकानें हटवाओ

Wed, 19 Jul 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 19 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
NHAI team arrived in front of Cantt to build service road, colony residents said - first remove shops from road land
हिसार। कैंट के सामने अधूरे पड़े सर्विस रोड को बनवाने के लिए मंगलवार सुबह एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सर्विस रोड निर्माण को लेकर खोदाई का कार्य भी शुरू कर दिया। इस दौरान आसपास के कॉलोनीवासियों ने विरोध कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले रोड की जमीन के बीच आ रही दुकानों को तोड़ा जाए। इस दौरान कॉलोनीवासियों ने टीम का घेराव कर दिया। इस पर टीम बैरंग लौट गई। उधर दुकानदार का तर्क है कि एनएचएआई के नियमानुसार 8 मीटर में भी यह सर्विस रोड बन सकता है। मगर कुछ लोग जानबूझकर उनकी दुकानों को तुड़वाना चाहते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि हिसार-रोहतक फोरलेन रोड के निर्माण के साथ ही कैंट के सामने सर्विस रोड भी बनाया जाना था। मगर उस समय 450 मीटर का सर्विस रोड का टुकड़ा अधूरा रह गया था। दिसंबर 2021 में तत्कालीन उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बचे हुए रोड का बनवाने को कहा था। इसके बाद एनएचएआई की तरफ से सर्विस रोड निर्माण के लिए टेंडर लगाया गया। वर्क अलॉट होने के बाद 29 मई को एनएचएआई के अधिकारी रोड की जमीन में आ रही दुकानाें को तोड़ने पहुंचे तो दुकानदारों ने पहले मौके की पैमाइश करवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

इस पर अधिकारियों ने पैमाइश करवाकर 46 दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी कर दिया था। हालांकि दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। मगर एक ढाबा मालिक ने खुद ही अपने ढाबे को हटा दिया। इसके साथ ही दुकानदारों ने कहा था कि एनएचएआई सर्विस रोड का निर्माण शुरू कर सकता है। मौके पर रोड निर्माण के लिए उपयुक्त जगह उपलब्ध है। अगर फिर भी कुछ जगह की जरूरत पड़ती है तो वह जगह उपलब्ध करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारी 8 मीटर पर हैं सहमत
दुकानदारों की मानें तो एनएचएआई के अधिकारी 8 मीटर पर सहमत हो गए थे और नियम भी यही है। दुकानदारों का कहना है कि वर्ष 2018 में इस बात पर सहमति बनी थी कि साढ़े 5 मीटर का रोड, डेढ़ मीटर का फुटपाथ व एक मीटर की ड्रेन बना दी जाए। मंगलवार को अधिकारियों ने इसी के तहत निशानदेही भी कर दी थी। मगर गलती से उन्होंने 9 मीटर पर निशानदेही कर दी। जब उन्हें अपनी गलती का पता चला तो उन्होंने 8 मीटर के मुताबिक ही काम शुरू करवा दिया था।
हम तो सर्विस रोड बनाना चाहते हैं। मगर यहां लोग राजनीति कर रहे हैं। इस कारण से रोड बनाने में परेशानी आ रही है। - विपिन मंगला, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई

यह रोड 8 मीटर में भी बन सकता है। वर्ष 2018 में इस पर मंत्रालय के साथ सहमति भी बनी थी। मगर कुछ लोग उनकी दुकानों को तुड़वाना चाहते हैं। - राजेश सिहाग, दुकानदार

जिस जगह पर दुकानें बनी हैं, उस जगह का अधिग्रहण किया जा चुका है। अब पैमाइश में भी ये दुकानें एनएचएआई की जगह में आई थी। यहां बसी कॉलोनियों के लोगों की मांग है कि इन दुकानों को तोड़कर ही इस रोड को बनाया जाए। - जीएल चाहर, प्रधान, आरडब्ल्यूए, चौधरी देवीलाल कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed