फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Newspaper gave encouragement, Dobhi's Jiten doing B.Tech from Srinagar with scholarship

अखबार ने दिया हौसला, छात्रवृत्ति से श्रीनगर से बीटेक कर रहा डोभी का जितेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Newspaper gave encouragement, Dobhi's Jiten doing B.Tech from Srinagar with scholarship
बालसमंद। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति का लाभ पाकर बीटेक कर रहे डोभी निवासी जितेन। - फोटो : Hisar
रवि घोड़ेला
विज्ञापन

बालसमंद। अखबार सिर्फ आप तक समाचार पहुंचाने का माध्यम नहीं है, वह आपकी जिंदगी भी बदल सकता है। कभी प्रेरणा बनकर तो कभी आर्थिक मदद करके। अखबार समाज में सतर्कता और जागरूकता पैदा करता है। यह बात हिसार के डोभी गांव निवासी जितेन से बेहतर कौन बता सकता है। अखबार की तरफ से मिली छात्रवृत्ति ने जितेन की जिंदगी बदल दी। इस छात्रवृत्ति की मदद से वह श्रीनगर से बीटेक कर रहा है।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई का सपना देख रहे जितेन के सामने आर्थिक संकट खड़ा था। पिता कृष्ण सुथार गांव में ही सिलाई का कार्य करते हैं और माता शकुंतला गृहिणी हैं। पढ़ाई में अच्छे जितेन को अमर उजाला अखबार द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति का लाभ मिला। जितेन सुथार ने 50 हजार रुपये की राशि हासिल की। फिलहाल जितेन श्रीनगर में एनआईसी से बीटेक कर रहा है। कृष्ण सुथार ने बताया कि बेटे ने सरकारी स्कूल में पढ़ाई के दौरान अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा पास की थी। इस छात्रवृत्ति से बेटे को हौसला मिला। पिछले आठ वर्षों से अमर उजाला से जुड़ा हुआ हूं। जितेन ने सुपर 100 की परीक्षा भी पास की थी। जितेन कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहता है। संवाद
विज्ञापन

अखबार के जरिये राष्ट्रपति और रक्षामंत्री से मिले
जितेन सुथार ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि छात्रवृत्ति से आर्थिक सहायता तो मिली ही इसके माध्यम से देशभर के विभिन्न स्थानों पर जाकर सम्मान भी मिला। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और तत्कालीन रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण से भी मिलने का अवसर प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनहरा मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन
अगर आप भी जितेन की तरह अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ना चाहते है तो अमर उजाला आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। अमर उजाला समाचार पत्र द्वारा इस वर्ष भी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। इसके लिए सरकारी स्कूल के कक्षा नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी छात्रवृत्ति की परीक्षा के लिए 30 सितंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed