फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Newborn dies during treatment, female doctor accused of negligence

उपचार के दौरान नवजात की मौत, महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Newborn dies during treatment, female doctor accused of negligence
बरवाला। गांव बोबुआ निवासी सतबीर शर्मा ने शहर के एक निजी अस्पताल प्रशासन पर नवजात बच्ची के उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। अस्पताल की एक महिला चिकित्सक को बच्ची की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए मृतका के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बोबुआ निवासी सतबीर शर्मा ने कहा है कि वह अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा के चलते बरवाला के एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में ले गया। सोमवार दोपहर को महिला चिकित्सक व स्टाफ उसकी पत्नी को प्रसव कक्ष में ले गए। दोपहर बाद बताया गया कि उसे लड़की हुई है और वह पूरी तरह ठीक है। कुछ देर बाद कहा गया कि बच्ची की मौत हो चुकी है। सतबीर ने आरोप लगाया है कि चिकित्सक व स्टाफ की लापरवाही व मारपीट के कारण उसकी बच्ची की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed