फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   New water works to be built in Hansi with 31 crore

हांसी में 31 करोड़ से बनेगा नया वाटर वर्क्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
New water works to be built in Hansi with 31 crore
हांसी। शहर की जनता को पीने के पानी की समस्या से जल्दी ही छुटकारा मिल जाएगा। बुधवार को सेनेटरी बोर्ड की बैठक में हांसी शहर के लिए नए वाटर वर्क्स बनने की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। यह वाटर वर्क्स 30.97 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा। इसके निर्माण से हर घर को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

विधायक विनोद भयाना ने बताया कि हर घर को पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शुमार है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं लागू की गई हैं। इन योजनाओं के तहत हर घर को पर्याप्त स्वच्छ पेयजल हर हाल में उपलब्ध करवाया जाएगा। वाटर वर्क्स के अंदर नया टैंक स्थापित करवाया जाएगा तथा पुराने वाटर वर्क्स में स्टोरेज सिस्टम बढ़ाया जाएगा। यह वाटर वर्क्स 30.97 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा। विधायक ने कहा कि इस वाटर वर्क्स के अलावा ढाणीपाल में 298.97 लाख रुपये की लागत से नया वाटर वर्क्स तथा बाड़ा सुलेमान और धर्मपुरा के वाटर वर्क्स के लिए 321. 63 लाख रुपये की स्वीकृति भी सेनेटरी बोर्ड की बैठक में कर दी गई है। इन जल परियोजनाओं के पूरा होने से हर घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed