फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   New transformer installed in power house, engineers have been working for five days

Hisar News: पावर हाउस में नया ट्रांसफार्मर इंस्टॉल, पांच दिनों से लगे हैं इंजीनियर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
New transformer installed in power house, engineers have been working for five days
हांसी पावर हाउस में ट्रांसफार्मर इंस्टॉल करते हुए इंजीनियर।
हांसी। भिवानी रोड स्थित 132 केवी पावर हाउस में जले हुए ट्रांसफार्मर को शुक्रवार शाम तक इंस्टॉल किया जाएगा। ट्रांसफार्मर को इंस्टॉल करने में पांच दिनों से 50 इंजीनियरों की टीम लगी हुई है। वहीं, अन्य ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने से शहर में लंबे बिजली कट भी लग रहे हैं।
विज्ञापन

पावर हाउस में नए ट्रांसफार्मर को बुधवार तक इंस्टॉल किया जाना था। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड द्वारा इसे इंस्टॉल करने के कार्य किया जा रहा है। हालांकि इसे इंस्टॉल करने में समय लग रहा है। चालू करने के बाद इस पर रेलवे रोड व दयाल सिंह कॉलोनी स्थित 33 केवी सब स्टेशनों का लोड डाल दिया जाएगा। बता दें कि भिवानी रोड पर स्थित 132 केवी पावर हाउस में एक ट्रांसफॉर्मर में पिछले दिनों आग लग गई थीं, जिसकी वजह से ट्रांसफॉर्मर जलकर खाक हो गया था।
विज्ञापन


ज्यादा क्षमता का है नया ट्रांसफार्मर
निगम के अनुसार नए ट्रांसफार्मर की कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये है। पुराना ट्रांसफॉर्मर 132/11 केवीए 10-16 एमवीए पावर का था। जबकि नया ट्रांसफॉर्मर 132/11 केवीए 16-20 एमवीए पावर का है। यह ट्रांसफॉर्मर अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। नया ट्रांसफॉर्मर 800 किलोवाट अधिक पावर का है। यानी इस ट्रांसफॉर्मर में शहर की बिजली सप्लाई का 800 किलोवाट अधिक लोड सहन करने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------


नया ट्रांसफार्मर इंस्टॉल करने का कार्य चल रहा है। शुक्रवार शाम तक इसे चालू कर इसपर लोड डाल दिया जाएगा। इसके बाद समस्या नहीं होगी।
- विजय सिंह, इंचार्ज, 132 केवी पावर हाउस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed