फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   New timetable implemented in HAU-LUVAAS from August 1

Hisar News: एचएयू-लुवास में 1 अगस्त से नई समय सारिणी लागू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
New timetable implemented in HAU-LUVAAS from August 1
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में एक अगस्त से नई समय सारिणी लागू होगी। एक अगस्त से विश्वविद्यालय के कार्यालय प्रात: 9 बजे से सायं 4:30 बजे तक खुलेंगे। इस दौरान दोपहर 1 बजे से 1:40 तक भोजनावकाश रहेगा। इसके अलावा लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय (लुवास) में भी समय सारणी एक अगस्त से बदल जाएगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रदेशभर में स्थित सभी कृषि विज्ञान केंद्रों, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्रों और कृषि कॉलेज, कौल (कैथल) व कृषि कॉलेज, बावल (रेवाड़ी) में भी एक अगस्त से समय सारिणी लागू होगी। फिलहाल विश्वविद्यालय में एक मई से ग्रीष्मकालीन समय सारिणी लागू थी, जिसके अनुसार कार्यालयों का समय प्रात: 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक था, जो 1 अगस्त से बदलकर प्रात: 9 बजे से सायं 4:30 बजे तक हो जाएगा।
विज्ञापन

लुवास के कुलसचिव सुरेंद्र ढ़ाका ने बताया कि एक अगस्त से विश्वविद्यालय का कार्य समय प्रातः 9 बजे से सायं 4:30 बजे तक रहेगा। इसके अतिरिक्त, दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक भोजनावकाश निर्धारित किया गया है। यह समय-सारणी 30 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed