फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   New plan of government, Message in mobile for ration of dipo, Hisar

मोबाइल पर आएगा मैसेज - डिपो में राशन आ गया

Sat, 06 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 06 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
New plan of government, Message in mobile for ration of dipo, Hisar
amazing mobile application

प्रदेश सरकार की ओर से राशन कार्ड के साथ उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर भी लिंक किए जा रहे हैं। जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा। अब तक करीब 70 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर लिंक किए जा चुके हैं। उपभोक्ताओं को मोबाइल पर मैसेज भेजे जाएंगे कि उनका राशन आ गया है।

विज्ञापन


जिले में करीब 2 लाख 28 हजार 955 राशन कार्ड धारक हैं। प्रदेश सरकार की डिजिटाइजेशन की योजना के तहत करीब 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर लिंक किए जा चुके हैं। एक नवंबर तक सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर, आधार नंबर को उनके राशन कार्ड के साथ लिंक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद उपभोक्ता को राशन के बारे में जानकारी लेने के लिए बार-बार डिपो पर चक्कर नहीं लगाने होंगे। राशन पहुंचने के बाद उपभोक्ता को मैसेज आएगा। इसके बाद उपभोक्ता डिपो पर जाकर राशन ले सकेगा। उपभोक्ता के परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड कंप्यूटर में होंगे। ऐसे में परिवार का सदस्य ही अपना अंगूूठे का निशान देकर राशन ले पाएगा। अन्य किसी को राशन नहीं मिल सकेगा। राशन जारी होने के बाद उपभोक्ता के मोबाइल पर मैसेज भी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन की तारीख होगी तय
राशन के लिए अब उपभोक्ताओं को डिपो होल्डर से बार बार पूछने की जरूरत नहीं होगी। कार्ड धारक हर महीने की 5 तारीख से राशन ले सकेंगे। विभाग की ओर से हर महीने 4 तारीख तक डिपो पर राशन उपलब्ध करा दिया जाएगा। पहले चरण में गेहूं को इस योजना में लागू किया गया है।

बीपीएल को हर महीने 35 किलो गेहूं
जिले में बीपीएल, अंत्योदय योजना कार्ड धारकों को हर महीने 35 किलोग्राम गेहूं उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई दाल रोटी योजना के तहत चिह्नित कार्ड धारकों को गेहूं उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे लोगों को प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम गेहूं प्रति माह उपलब्ध कराया जाता है। इन सभी लोगों को गेहूं दो रुपये प्रति किलोग्राम के रेट पर मिलता है।

जिले में 2 लाख 28 हजार 955 राशन कार्ड धारक
जिले में कुल 228955 कार्ड धारक हैं। इसमें 17410 अंत्योदय कार्ड हैं। 43549 सेंट्रल बीपीएल तथा 17940 स्टेट बीपीएल कार्ड धारक हैं। करीब डेढ़ लाख कार्ड धारक दाल रोटी योजना के तहत आते हैं। राशन वितरण करने के लिए जिले में 706 राशन डिपो हैं।


सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर लिंक किए जा रहे हैं। राशन के बारे में उपभोक्ता के मोबाइल पर मैसेज आएगा। राशन वितरण के बाद भी उपभोक्ताओं को मैसेज मिलेगा।
- सुभाष सिहाग, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed