फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   New ICU center will be built in civil hospital, construction work will start soon

नागरिक अस्पताल में बनेगा नया आईसीयू केंद्र, जल्द निर्माण कार्य शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
New ICU center will be built in civil hospital, construction work will start soon
यहां बनेगा आईसी यू केंद्र। - फोटो : Hisar
हांसी। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा तंत्र को मजबूत बनाने के लिए नागरिक अस्पताल में दूसरी मंजिल पर आईसीयू केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस केंद्र के निर्माण कार्य पर लगभग 14 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक विनोद भयाना ने वीरवार को बताया कि नागरिक अस्पताल में बनने वाले आईसीयू केंद्र का निर्माण आगामी 6 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए टेंडर अलॉटमेंट प्रक्रिया 6 जून से शुरू हो चुकी है। विधायक ने कहा कि आईसीयू केंद्र के न होने की वजह से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। मरीजों को आपातकालीन स्थिति में आसपास के शहर के अस्पतालों के लिए रेफर करना पड़ता था। लेकिन अब आईसीयू बनने से गंभीर मरीजों का इलाज यहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

हलके के लोग काफी समय से नागरिक अस्पताल में आईसीयू केंद्र की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को राज्य सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है। डॉक्टरों की कमी से गरीब लोगों को अपने इलाज के लिए या तो हिसार या फिर अग्रोहा जाना पड़ता था। अब यहीं पर उनका इलाज संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनोद भयाना, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed