फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   New court inaugurated in judicial complex, now cases will be settled in four courts

Hisar News: न्यायिक परिसर में नई कोर्ट का हुआ शुभारंभ, अब चार अदालतों में होगा केसों का निपटारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
New court inaugurated in judicial complex, now cases will be settled in four courts
हांसी जज खुशकरण जोत सिंह गिल का स्वागत करते हुए बार एसो​सिएशन के प्रधान संदीप गौतम।
हांसी। न्यायिक परिसर में एक नई अदालत का शुभारंभ किया गया। नई अदालत में जज खुशकरण जोत सिंह गिल की बतौर न्यायिक दंडाधिकारी नियुक्ति की गई। कोर्ट में बढ़ रहे केसों को देखते हुए हाईकोर्ट की ओर से यहां पर नई कोर्ट शुरू की गई है। नई कोर्ट की कार्यवाही शुरू होने से पहले न्यायिक परिसर में पहुंचे जज खुशकरण जोत सिंह गिल का कार्यरत फैमिली कैंप कोर्ट की प्रिंसिपल जज पूनम सुनेजा, उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी संजीव काजला, जज राकेश कुमार एवं जज कुमारी ज्योति ने स्वागत किया।
विज्ञापन

स्टाफ के सदस्यों रीडर रमेश यादव, रीडर नरेश ठकराल, रीडर दीनदयाल, रीडर भूपेंद्र जांगड़ा, पंकज गोयल, सतीश यादव, प्रवीण, राजेश मोंगिया आदि स्टाफ के सदस्यों ने फूलों के बुक्के भेंट कर नए जज का स्वागत किया। बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप गौतम, सचिव बिजेंद्र दलाल, एडवोकेट वजीर पूनिया ने नए जज का स्वागत किया। इस दौरान बार व बैंच में आपसी समन्वय एवं तालमेल बनाए रखने का आश्वासन दिया। बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट संदीप गौतम ने कहा कि नए जज के रूप में खुशकरण जोत सिंह गिल की नियुक्ति होने से अब चार अदालतें नियमित रूप से कार्य करेंगी। जिससे अदालत में आने वाले फरियादियों को न्याय मिलने में आसानी होगी। वह उन्हें त्वरित न्याय मिल सकेगा। बता दें कि बार एसोसिएशन द्वारा त्वरित न्याय के लिए न्यायिक परिसर में एडीजे की मांग की जाती रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed