फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   new couple dead due to electricity shot

डेढ़ माह पहले हुई थी शादी, बाथरूम में करंट से पति की मौत, पत्नी गंभीर

Mon, 06 Jan 2020 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
new couple dead due to electricity shot
नवविवाहित दंपत्ती। - फोटो : Hisar
हाजी सराय के ऊपर सेठी चाक के समीप नवविवाहित दंपती बाथरूम में करंट से झुलस गया, जिससे 28 वर्षीय युवक संजीव उर्फ शैंकी महता की मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी दिव्या का उपचार हिसार के निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों गत 19 नवंबर को परिणय सूत्र में बंधे थे। संजीव प्रताप बाजार में कपड़ों की दुकान चलाता था। परिवार में इकलौता लड़का था।
विज्ञापन

रविवार दोपहर संजीव बाथरूम में नहाने गया था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। पत्नी दिव्या भी बाथरूम में गई तो उसे भी करंट लग लगा। काफी देर तक जब दोनों घर में दिखाई नहीं दिए तो परिजनों को कुछ शक हुआ। मृतक की मां ने आवाज लगाकर पड़ोस में से किसी को बुलाया। उसने बाथरूम में देखा तो दोनों वहां पर बेहोश पड़े थे।
विज्ञापन

परिजन दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में ले आए। यहां चिकित्सकों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी दिव्या को उपचार के लिए हिसार रेफर कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं विवाहिता की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हालांकि देर शाम तक पुलिस परिजनों के बयान दर्ज नहीं कर सकी थी। परिजनों के बयान के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed