{"_id":"6a4ff486db9caa1505034882","slug":"new-220-meter-road-to-connect-sector-33-with-ghoda-farm-road-will-provide-relief-from-traffic-jams-hisar-news-c-21-hsr1020-907265-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेक्टर-33 को घोड़ा फार्म रोड से जोड़ेगी 220 मीटर नई सड़क, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेक्टर-33 को घोड़ा फार्म रोड से जोड़ेगी 220 मीटर नई सड़क, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-14, सेक्टर-33 और सेक्टर-14 पार्ट-2 के निवासियों को जल्द ही नई संपर्क सड़क की सुविधा मिलने जा रही है। सेक्टर-33 को घोड़ा फार्म रोड से जोड़ने के लिए 220 मीटर लंबी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इसके बनने से हजारों वाहन चालकों को फायदा होगा और लोगों को करीब डेढ़ किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करने से राहत मिलेगी।
वर्तमान में इन क्षेत्रों के लोग ऋषि नगर के भीड़भाड़ वाले मार्ग से आवागमन करते हैं। घोड़ा फार्म रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने के कारण वाहन चालकों को कई बार इंतजार करना पड़ता है। नई सड़क बनने के बाद आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र में यातायात का दबाव भी कम होगा।
प्रस्तावित सड़क की चौड़ाई 7.5 मीटर होगी और यह दो लेन की बनाई जाएगी। इसके निर्माण के लिए एचएयू और सिंचाई विभाग की जमीन का उपयोग किया जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने अपने अधिकार क्षेत्र की भूमि उपलब्ध कराने पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है। वहीं सिंचाई विभाग ने भी सड़क निर्माण में सहयोग की बात कही है।
विज्ञापन
मेयर प्रवीण पोपली ने सिंचाई विभाग के एसई विमल बिश्नोई और रोड डी-कंजेशन कमेटी के तकनीकी सलाहकार संदीप बाना के साथ प्रस्तावित सड़क स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उपलब्ध भूमि और निर्माण से जुड़े अन्य पहलुओं का जायजा लिया गया। मेयर ने कहा कि परियोजना के लिए अधिकतर भूमि सरकारी विभागों के अधीन है।
मेयर ने कहा कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर सड़क निर्माण को जल्द अंतिम रूप देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह मार्ग भविष्य में रेलवे क्रॉसिंग या ओवरब्रिज निर्माण के दौरान वैकल्पिक रास्ते के रूप में भी उपयोगी साबित होगा। इससे शहर के यातायात प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।