फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nepali community demands DC to run case in fast track court

हिसार: नेपाली समुदाय की डीसी से फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की मांग

Thu, 16 Feb 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 16 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Nepali community demands DC to run case in fast track court
हिसार। 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए बुधवार को नेपाली समुदाय के लोग डीसी से मिले। इस दौरान नेपाली समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने केस को जल्द से जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की है। वहीं, आरोपी सुंदर नगर निवासी अमित उर्फ मोनू को दो दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 11 बजे मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज के सदस्य लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त से मिलने पहुंचे। सदस्यों ने कहा कि आरोपी अमित का केस फास्ट ट्रैक में चलाया जाए। इसके अलावा पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए और मुख्यमंत्री राहत कोष से परिवार को आर्थिक मदद दी जाए। सदस्यों ने बताया कि पीड़ित परिवार गरीबी रेखा के नीचे आता है। घटना के बाद से परिवार टूट चुका है। उन्होंने कहा कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन

दो दिन के बाद जेल भेजा
पुलिस ने आरोपी अमित की सुबह नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई। दोपहर बाद आरोपी को दो दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर और कपड़े बरामद किए हैं। बता दें कि 10 फरवरी की शाम को आठ साल की बच्ची घर के बाहर टायर चला रही थी उसी दौरान आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed