फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Neighbor raped teenager, got 3 months pregnant in medical examination

किशोरी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, चिकित्सा जांच में मिली 3 माह की गर्भवती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Neighbor raped teenager, got 3 months pregnant in medical examination
हिसार। जिले के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर उसकी मां उसे एक निजी अस्पताल लेकर गई। चिकित्सकों ने उसकी जांच की तो वह तीन महीने की गर्भवती मिली। पता चलने पर किशोरी की मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने बताया कि उनके पड़ोसी सत्यवान ने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। सदर थाना पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, 6 पोक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी सत्यवान उसका पीछा करता था। उसने एक दिन कहा कि मेरी बात नहीं मानी तो तेरी छोटी बहन को उठा ले जाऊंगा। इससे मैं डर गई। इसके बाद आरोपी फरवरी माह में रात 8 बजे जोहड़ के पास झाड़ियों में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ गलत काम किया। अब दो-तीन दिन से तबीयत खराब रहने पर उसकी मां उसे अस्पताल लेकर गई। यहां अल्ट्रासाउंड के बाद रिपोर्ट में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बड़ा मकान दिलवाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
जिले के एक गांव में रहने वाली महिला ने एक व्यक्ति पर बड़ा मकान दिलवाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने, रुपये व जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गुरबचन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद नगर थाना पुलिस में दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि साल 2019 में मेरी जान-पहचान गुरबचन से हुई थी। वह हमारे घर आता-जाता था। अप्रैल 2020 में मैं घर पर अकेली थी और मौका पाकर उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया। वह कहता था कि मैं तुझे बड़ा मकान दिलवाऊंगा। मैंने उसके कहने पर मार्च 2022 में अपना मकान बेच दिया। उसने मकान के लाखों रुपये व मेरे जेवर छीन लिए। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने 16 मई को फिर मेरे साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, 12 क्वार्टर एरिया में रहने वाले कपिल पर झूूठा केस दर्ज करवाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता की मां समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed