{"_id":"61a51cea13fe7f731d0e92ea","slug":"neighbor-had-asked-for-extortion-of-25-lakhs-from-the-businessman-to-pay-off-the-loan-of-15-lakhs-hisar-news-hsr618158927","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 लाख का कर्ज उतारने के लिए पड़ोसी ने मांगी थी व्यापारी से 25 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 लाख का कर्ज उतारने के लिए पड़ोसी ने मांगी थी व्यापारी से 25 लाख की रंगदारी
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता करते डीआईजी बलवान सिंह राणा।
- फोटो : Hisar
हिसार। ऑटो मार्केट में वेल्कम कार डेकोर संचालक विपिन थरेजा से 25 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में हिसार सीआईए ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीआईजी बलवान सिंह राणा ने सोमवार को पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि डीएसपी जोगिंद्र शर्मा के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया था। आरोपी की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी संजय के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी संजय ऑटो मार्केट में ही विपिन के पड़ोस में गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। पूछताछ में आरोपी संजय ने बताया कि उस पर 15 लाख रुपये का कर्ज है। इसे चुकाने के लिए उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर विपिन को डराकर रंगदारी मांगी थी। सीआईए का कहना है कि संजय से पूछताछ की जा रही है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं आरोपी प्रदीप उर्फ दीपा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
गाड़ियां वापस आई तो चढ़ गया था कर्ज
सीआईए ने बताया कि आरोपी संजय ने लॉकडाउन में टैक्सी नंबर की करीब 15 गाड़ियां खरीदी थी। उनमें से कुछ को बेचा था वह वापस आ गई थी। जिस कारण संजय कर्जदार हो गया था। यह कर्जा उतारने के लिए उसने अपने दोस्त मिर्जापुर निवासी प्रदीप उर्फ दीपा के साथ मिलकर रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
कॉल डिटेल खंगाली तो पकड़ में आया आरोपी
जिस फोन से रंगदारी मांगी गई थी, उसकी कॉल की डिटेल सीआईए ने खंगाली तो उसमें दिल्ली निवासी सुबीर उर्फ भानु के बारे में पता लगा। सुबीर तक सीआईए पहुंची और उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि ये फोन मिर्जापुर निवासी प्रदीप उर्फ दीपा के पास है। जांच में सामने आया कि संजय ऑटो मार्केट में विपिन की दुकान के पास ही गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। मिर्जापुर निवासी प्रदीप उर्फ दीपा फाइनेंस का काम करता है। इससे पहले वह दिल्ली में कैपिटल फर्स्ट नामक कंपनी में दिल्ली निवासी सुबीर भानु के साथ काम करता था।
दिल्ली निवासी के नाम से लाए थे सिम
जिस सिम से संजय और प्रदीप ने विपिन को फोन किए थे। वह दिल्ली निवासी सुबीर उर्फ भानू से लेकर आए थे। सुबीर ने पूछताछ में बताया कि प्रदीप उर्फ दीपा ने संजय को बताया कि उसके पास एक फर्जी आई का सिम कार्ड है उसका प्रयोग करेंगे। आरोपी सुबीर भानु के नाम का सिम कार्ड लेकर आए थे।
वारदात के लिए खरीदा था की-पैड वाला फोन
आरोपियों ने हिसार की गणेश मार्केट से एक हजार रुपये में की-पैड वाला फोन खरीदा। 13 नवंबर को संजय ने विपिन को फोन किया और स्वयं को इंद्र गुर्जर बताकर रंगदारी मांगी। 18 नवंबर को प्रदीप उर्फ दीपा ने रंगदारी मांगने के लिए विपिन को दोबारा फोन किया। इसमें उसने खुद को जितेंद्र ग्योंग बताकर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक आज
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि 25 लाख की रंगदारी मांगने के विरोध में 7 दिसंबर को हिसार बंद का आह्वान किया हुआ है। 27 नवंबर को पूरी तरह से ऑटो मार्केट बंद रखी गई थी। गर्ग ने कहा कि आरोपियों में से एक आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना पुलिस प्रशासन ने दी है। इस मामले पर विचार-विमर्श करने के लिए मंगलवार दोपहर 12 बजे व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक ऑटो मार्केट में बुलाई गई है।

सीआईए की गिरफ्त में आरोपी संजय।- फोटो : Hisar