{"_id":"603fe09f8ebc3edbfe58df32","slug":"negligence-aadhaar-card-shows-dead-woman-alive-hisar-news-rtk5982016200","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : आधार कार्ड में जीवित महिला को दिखाया मृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : आधार कार्ड में जीवित महिला को दिखाया मृत
विज्ञापन
हांसी: नगर परिषद कार्यालय में मौजूद शीलावंती।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने देखने को मिली है। आधार कार्ड में जीवित महिला को मृत दिखाया गया है। महिला अपने आपको जीवित साबित करने के लिए चार महीनों से नगर परिषद के चक्कर लगा रही है।
धौला कुआं निवासी 55 वर्षीय महिला शीलावंती ने बताया कि वह अपने आधार कार्ड को फैमिली कार्ड से अपडेट करवाने के लिए सभी सीएससी के चक्कर लगा चुकी हैं। उनका कहना है कि जब भी उनका आधार कार्ड का नंबर फैमिली आईडी में अपडेट करने के लिए डालते हैं तो उसमें उन्हें मृत दिखाया जा रहा है, जबकि वह जीवित हैं। फैमिली आईडी में शीलावंती अपडेट नहीं हो पा रहा।
शीलावंती ने कहा कि उनके पति, बेटे व पुत्रवधू का आधार कार्ड से फैमिली में अपडेट हो गया है। इसके लिए वह नगर परिषद के अधिकारियों के पास भी जा चुकी हैं, मगर उनका कहना है कि आपका कोई भी रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है। शीलावंती ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण उसे जीवित से मृत दिखाया जा रहा है और उसे इसे ठीक कराने के लिए बार-बार चक्कर कटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं नगर परिषद कर्मचारी
सीआरएसी साइट से चेक किया जाएगा, उसके बाद ही रिकॉर्ड का पता चल पाएगा। आधार कार्ड वाले हमें रिपोर्ट दें, उसी के आधार पर कार्रवाई हो सकती है। यह भी हो सकता है कि कहीं और नगर परिषद कार्यालय में आधार कार्ड का नंबर किसी और का दर्ज हो और नाम किसी और का। हमारे पास इसका कोई भी रिकॉर्ड नहीं है।
- विकास कुमार, शाखा इंचार्ज, नगर परिषद, हांसी।