फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Neelam jumped into the Sirsa branch with her two daughters

Hisar News: बेटा न होने से हताश नीलम अपनी दो बेटियों के साथ सिरसा ब्रांच में कूदी

Thu, 23 Jan 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 23 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Neelam jumped into the Sirsa branch with her two daughters
हिसार की मृतका नीलम का फाइल फोटो।
हिसार। उकलाना खंड के गांव साहू की रहने वाली नीलम (30) बेटा न होने से हताश होकर अपनी दो बेटियों के साथ सनियाना गांव के पास से गुजरने वाली सिरसा ब्रांच में कूद गई। नीलम और उसकी ढाई माह की बेटी दिपांशु के शव मंगलवार दोपहर को सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा के पास गीगोरानी माइनर से मिले। सूचना मिलने पर उकलाना थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों के शवों को बुधवार को नागरिक अस्पताल के शवगृह में लाया गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस और परिजन 11 साल की अंशु की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

12 साल पहले हुई थी शादी
साहू गांव के रहने वाले अमरजीत ने बताया कि वह सिंचाई विभाग में कर्मचारी है। करीब 12 साल पहले भिवानी के सिवाना गांव की रहने वाली नीलम के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी ने चार बेटियाें को जन्म दिया। बड़ी बेटी 11 साल की अंशु, 8 साल की आशु, 5 साल की दीक्षा और ढाई माह की दिपांशु। पत्नी अक्सर चार बेटियां होने और बेटे न होने से लेकर वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। 20 जनवरी की सुबह वह काम पर चला गया था। घर पर मां छन्नो देवी, पत्नी नीलम और तीन बेटियां अंशु, आशु और दिपांशु थी। दोपहर एक बजे पत्नी दो बेटियों अंशु और दिपांशु को लेकर सनियाना गांव में दवा दिलवाने की बात कह कर घर से निकली। उसके बाद वह घर नहीं लौटी। उसकी काफी जगह तलाश की गई, मगर तीनों का कहीं कोई अता-पता नहीं चला। इसके बाद उकलाना पुलिस को इस बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

21 जनवरी को दोपहर एक बजे मिली सूचना
अमरजीत ने बताया कि 21 जनवरी को दोपहर एक बजे उकलाना थाना पुलिस ने बताया कि सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा पुलिस से सूचना मिली है कि गीगोरानी माइनर से एक महिला और ढाई माह की बच्ची का शव मिला है। सूचना मिलने पर उकलाना थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शवों की शिनाख्त की, लेकिन अंशु का कहीं कोई अता पता नहीं चला। बुधवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों बेटियों को ले जाना चाहती थी
परिजनों ने बताया कि नीलम ने पहले की तीनों बेटियों को खत्म की योजना बना ली थी तभी तो वह अपनी तीनों बेटियों को अपने साथ ले जाना चाहती थी। आशु को उसकी दादी छन्नो देवी ने ले जाने नहीं दिया। उसको अपने पास रख लिया। वहीं, दीक्षा अपने नानी के पास सिवाना में रहती है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नीलम अपने दो बेटियों के साथ सनियाना गांव के पास से गुजरने वाली नहर में कूदी है। वहीं आशु की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed