फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   neck of cow was cut and placed under Triveni river In Hisar, people blocked Padav Chowk

हिसार में गोवंश की गर्दन काटने पर बवाल: हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन, राजनीतिक साजिश की आशंका जताई

Fri, 30 Aug 2024 11:33 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 30 Aug 2024 11:33 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने पड़ाव चौक पर त्रिवेणी के नीचे गोवंश की गर्दन कटी हुई रखी मिली। यह सूचना मिलने के बाद गो-रक्षा संगठन, हिंदू संगठन, सामाजिक-धार्मिक, व्यापारिक संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन
neck of cow was cut and placed under Triveni river In Hisar, people blocked Padav Chowk
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

हिसार के पड़ाव चौक में त्रिवेणी के नीचे एक गोवंश की गर्दन काटकर रखे जाने की घटना से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने गाय माता की रक्षा और गोवंश के हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। विरोध के चलते पड़ाव चौक के आसपास के बाजारों को भी बंद कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। इस घटना के पीछे राजनीतिक साजिश की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे गो रक्षा संगठन, हिंदू संगठन, और अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के लोगों ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी कपिल वत्स ने कहा कि ऐसे अपराधियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। कांग्रेस नेता रामनिवास राड़ा ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की और इसे अपने जीवन में पहली बार देखी गई एक भयावह घटना बताया। उन्होंने कहा कि अगर यह राजनीतिक षड्यंत्र है, तो दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से पड़ाव चौक और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है, और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। चुनाव के समय इस तरह की घटना ने शहर में संभावित अशांति और दंगे भड़कने की आशंका को भी जन्म दिया है, जिससे स्थानीय लोग चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed