{"_id":"9d7edc0cb296bbf6dc4c1cee179222d6","slug":"naveen-jindal-s-mother-does-not-have-a-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन जिंदल की मां के पास नहीं है कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन जिंदल की मां के पास नहीं है कार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 28 Sep 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की धनी महिलाओं में शुमार नवीन जिंदल की मां एवं हरियाणा की स्थानीय निकाय मंत्री सावित्री जिंदल रोजाना महंगी गाड़ियों में सफर करती हैं। लेकिन उनके पास अपनी खुद की एक भी कार नहीं है।
विज्ञापन
मंत्री जिंदल की चल और अचल संपत्ति की बाजार में कीमत 11027.41 लाख रुपये हैं, लेकिन उनके पास खुद की एक भी कार नहीं है।
सावित्री जिंदल ने हिसार विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ने के लिए भरे गए नामांकन पत्र में ये जानकारी दी है।
जहां एक ओर आम आदमी तक बिना कार के नहीं चलता है, वहीं मंत्री जैसी शख्सियत के पास कार नहीं होना थोड़ा हैरान करने वाला लगता है।
पूर्व डिप्टी सीएम के पास भी नहीं कार
नलवा विधानसभा क्षेत्र से हजकां की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले तथा कांग्रेस की सरकार में पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे चंद्रमोहन बिश्नोई के पास भी अपनी कोई कार नहीं है।
विज्ञापन
चंद्रमोहन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बड़े बेटे हैं। उन्होंने शुक्रवार को नलवा विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।
उन्होंने नामांकन में दर्शाया है कि उनकी कुल चल संपत्ति की कीमत 16 लाख 27 हजार 170 रुपये हैं। उनके पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है।
इन्हें लग्जरी गाड़ियों का शौक
नलवा से हजकां की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले चंद्रमोहन के छोटे भाई और हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) के सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई को लग्जरी गाड़ियों का शौक है।
विज्ञापन
उनके पास जर्मन कंपनी की लग्जरी कार ऑडी है, जिसकी मार्केट कीमत करीब 45 लाख है। इसके अलावा ब्रिटिश कंपनी की कार जगुआर है, जो करीब 39 लाख रुपये की है।
कुलदीप बिश्नोई के बेड़े में ब्रिटिश कंपनी की एक और लग्जरी कार रेंज रोवर है, जो करीब 68 लाख रुपये की है। बिश्नोई की गाड़ियों का काफिला यहीं नहीं रुकता हैं।
उनके पास दो टाटा सफारी कार भी मौजूद हैं, जिनकी मार्केट वैल्यू करीब 19 लाख रुपये हैं।