फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   National Science Center will organize North Indian Science Drama Competition

Hisar News: राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र करवाएगा उत्तर भारतीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
National Science Center will organize North Indian Science Drama Competition
हिसार। स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा छठी से दसवीं के विद्यार्थी जो रंगमंच व नाटक में रुचि रखते हैं। ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों को अब बड़े प्लेटफार्म के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को और संवारने का मौका मिलेगा। दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तर भारतीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा, जिसमें देश के उत्तरी हिस्से के प्रतिभाशाली विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को ब्लॉक, जिला, राज्य, जोन और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। अक्तूबर तक ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं करवानी होगी, जबकि जोनल व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

इन पांच विषयों पर देनी होगी प्रस्तुति
- वैश्विक जल संकट
- समाज
- आपदा प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीकें
- स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
- जलवायु परिवर्तन और इसका प्रभाव
----------
ये होंगे नियम
- रंगमंच व नाटक की प्रस्तुति अवधि 30 मिनट से अधिक न हो।
- चयनित टीम में एक निर्देशक व एक पटकथा लेखक होना चाहिए।
- चयनित प्रति टीम में आठ से अधिक कलाकार न हो।
- प्रस्तुत किए जाने वाला नाटक संदेश देने वाला हो।
- नाटक की प्रस्तुति क्षेत्रीय भाषा में हो।
----------------------
इन पात्रों को मिलेंगे पुरस्कार
- सर्वश्रेष्ठ नाटक : प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री
-----------
सरकार की यह अच्छी पहल है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। खास बात है ये कि जोनल व राष्ट्रीय स्तर के मंच तक जाने का मौका विद्यार्थियों को मिलेगा। -
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मल दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed