{"_id":"5eb5b1d98ebc3e903060040f","slug":"national-commission-for-women-gave-notice-to-dgp-and-sp-in-connection-with-gang-rape-of-woman-hisar-news-rtk5541711100","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी व एसपी को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी व एसपी को दिया नोटिस
विज्ञापन
महिला आयोग की ओर से जारी किया गया पत्र।
- फोटो : Hisar
आदमपुर खंड के एक गांव में घर में सो रही एक महिला के साथ दो लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने हरियाणा पुलिस के प्रमुख मनोज यादव को नोटिस भेजकर मामले की जांच रिपोर्ट तुरंत प्रभाव से तलब की है। हिसार एसपी गंगाराम पूनिया को भी दोषियों पर कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामला संज्ञान में आने के बाद गहरी नाराजगी जताई।
उल्लेखनीय है कि आदमपुर खंड के एक गांव में दो मई की रात घर में सो रही एक महिला के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़िता के लीगल एड के सामने बयान दर्ज करवाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया था कि उसका पति परिवार के साथ मजदूरी करता है। दो मई की रात को उसका पति, सास, ससुर गेहूं निकलवाने के लिए किसी के खेत में दिहाड़ी पर गए थे। रात को वह अपने बच्चों के साथ घर पर सो रही थी कि सुबह चार बजे बाबू व छिंदी उसके घर आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 34, 354, 376(2)एन, 376डी व 452 के तहत मामला दर्ज किया था।
वर्जन
अभी मेरे पास इस तरह का कोई लेटर नहीं पहुंचा है। इस बारे में कल सुबह बता सकता हूं।
-गंगाराम पूनिया, एसपी, हिसार