{"_id":"6966a370acfc96f46b04e7a9","slug":"narnaund-court-heard-89-cases-on-the-first-day-and-24-on-the-second-day-hisar-news-c-21-hsr1020-790320-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नारनौंद कोर्ट में पहले दिन 89 और दूसरे दिन 24 मामलों की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नारनौंद कोर्ट में पहले दिन 89 और दूसरे दिन 24 मामलों की सुनवाई
विज्ञापन
नारनौंद। क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। नारनौंद में न्यायालय का शुभारंभ होने के बाद अब यहां नियमित रूप से कोर्ट की कार्यवाही शुरू हो गई है। सोमवार को कोर्ट के पहले कार्यदिवस पर कुल 89 मामलों की सुनवाई की गई, जबकि मंगलवार को 24 सिविल मामलों पर कार्रवाई हुई। कोर्ट के पहले ही सप्ताह में मामलों की सुनवाई शुरू होने से आमजन में राहत और संतोष का माहौल है।
कोर्ट में सोमवार को हुई सुनवाई में 54 आपराधिक (क्रिमिनल) और 35 दीवानी (सिविल) मामलों को पेश किया गया। सभी मामलों में प्रारंभिक सुनवाई करते हुए अगली कार्रवाई के लिए तारीखें तय की गईं। इस कोर्ट में मंगलवार को 24 सिविल मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें दस्तावेजों की जांच और पक्षकारों की उपस्थिति दर्ज की गई।