{"_id":"687d42adfd4efd5be8026dbb","slug":"narnauls-mla-jassi-visited-the-flood-affected-villages-and-said-the-government-should-provide-60-thousand-rupees-per-acre-as-compensation-to-the-farmers-hisar-news-c-21-hsr1005-671050-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नारनाैंद के विधायक जस्सी ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा, बोले-किसानों को 60 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नारनाैंद के विधायक जस्सी ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा, बोले-किसानों को 60 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार
विज्ञापन
खेतों में जलभराव का जायजा लेने पहुंचे विधायक जस्सी पेटवाड़।
बास। बारिश के कारण नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हो गए हैं, जिससे किसानों की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। रविवार को कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और राज्य सरकार से किसानों के लिए 60 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के 16–17 गांवों में जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई है। खेतों में पानी भरने से सैकड़ों एकड़ फसल पूरी तरह बर्बाद होने की कगार पर है। उन्होंने प्रशासन से जल्द गिरदावरी करवाकर नुकसान का सही आकलन करने और तत्काल राहत कार्य शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इलाका कई वर्षों से बारिश के पानी की मार झेल रहा है। हर साल फसलें तबाह होती हैं और किसान आर्थिक रूप से टूट जाते हैं। अब समय आ गया है कि सरकार इस समस्या का स्थायी समाधान निकाले।
उन्होंने बताया कि वह पहले ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से इस मुद्दे पर मुलाकात कर चुके हैं और उन्हें इस दिशा में ठोस कदम उठाने का आश्वासन मिला है। रविवार को विधायक ने बडाला, बास, मोहला रोड, भकलना और पेटवाड़ समेत कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेतों से पानी की त्वरित निकासी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
राजनीति नहीं, राहत जरूरी
विधायक ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि किसानों के साथ खड़े होने का है। सरकार को चाहिए कि वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को विशेष आपदा क्षेत्र घोषित कर मुआवजा और राहत कार्य तुरंत शुरू करे। उन्होंने किसानों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वे उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और हर स्तर पर समाधान के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इस माैके पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन नवदीप सांगवान, एसडीओ प्रियंका और नरेंद्र मुंडाल मौजूद रहे।