फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Name of Department of Bio and Nano Technology changed, MTech course in Bio Technology, Nano Science discontinued

Hisar News: बायो एंड नैनो टेक्नोलॉजी विभाग का नाम बदलकर किया बायो टेक्नोलॉजी, नैनो साइंस में एमटेक कोर्स को किया बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Name of Department of Bio and Nano Technology changed, MTech course in Bio Technology, Nano Science discontinued
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में बायो एंड नैनो टेक्नोलॉजी विभाग का नाम बदलकर बायो टेक्नोलॉजी कर दिया गया है। 1998 में जीजेयू में शुरू हुए बायो टेक्नोलॉजी विभाग में 2006 में एमटेक (नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी) शुरू की गई और विभाग का नाम बदलकर बायो एंड नैनो टेक्नोलॉजी कर दिया था। यह कोर्स एसएफएस के तहत शुरू किया था और एमटेक (नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी) में 6 प्राध्यापक भी नियुक्त किए गए थे। रोजगार के सीमित अवसरों के कारण नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग में विद्यार्थियों का रुझान 2012 से कम होता रहा और हर साल 2-3 ही विद्यार्थी दाखिले लेते रहे। ऐसे में विवि प्रशासन ने नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी एमटेक के कोर्स को 2023 में जीरो ईयर घोषित किया था और इस बार से इसे बंद कर दिया गया है। अब कोर्स खत्म होने के बाद फैक्लटी को रखा जाए या हटाया जाए, इसको लेकर विवि प्रशासन ने डीन एकेडमिक अफेयर की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है जो इस पर जल्द फैसला लेगी।
विज्ञापन


2006 में किया था बायो एंड नैनो टेक्नोलॉजी में एमटेक शुरू
बायो टेक्नोलॉजी विभाग में 2006 में एसएफएस के तहत नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी में एमटेक कोर्स शुरू किया गया था और इस कोर्स के लिए अलग से फैक्लटी नियुक्त की गई थी। इसके बाद 2012 में विद्यार्थियों का रुझान कम होने लगा इस कारण तीन फैक्लटी भी यहां से छोड़ कर चली गई थी। अब कोर्स बंद होने के बाद तीन फैक्लटी रहते है।
विज्ञापन


एआईसीटी के नियम के तहत किसी भी प्रोग्राम में 60 प्रतिशत से कम दाखिले हो रहे हैं तो उसको बंद करने का नियम है। नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी में एमटेक कोर्स में पिछले कई सालों से 2-3 विद्यार्थी ही दाखिला ले रहे थे, ऐसे में कोर्स बंद करने का फैसला लिया है। -प्रो. विनोद छोकर, कुलसचिव, जीजेयू।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed