फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Naib Tehsildar of Hansi suspended three and a half months after Anil Vij's order

Hisar News: अनिल विज के आदेश के साढ़े तीन माह बाद निलंबित किया हांसी का नायब तहसीलदार

Tue, 25 Apr 2023 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 25 Apr 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar of Hansi suspended three and a half months after Anil Vij's order
हांसी (हिसार)। गृहमंत्री अनिल विज की नाराजगी के बाद सरकार ने मंगलवार को हांसी के नायब तहसीलदार जयबीर सिंह को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सस्पेंशन पीरियड के दौरान वह डीसी ऑफिस में बने हेडक्वार्टर में ही रिपोर्ट करेंगे। गृहमंत्री ने साढ़े तीन महीने पहले 13 जनवरी को हिसार में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में नायब तहसीलदार को सस्पेंड करने के आदेश दिए थे। वहीं करीब तीन माह तक कार्रवाई नहीं होने पर गृहमंत्री ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आगे से बैठक में न जाने की बात तक कह डाली थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हिसार में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी की पहली बैठक लेने 13 जनवरी को गृहमंत्री हिसार लघु सचिवालय पहुंचे थे। इस दौरान हांसी निवासी अशोक कुमार ने दी आदर्श सहकारी एनएटीसी समिति पर लाखाें रुपये हड़पने की शिकायत दी थी। बिना जांच के रजिस्ट्री करने के मामले में हांसी के नायब तहसीलदार जयवीर और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार संदीप कुमार को गृह मंत्री विज ने निलंबित करने के आदेश दिए थे। करीब तीन महीने बाद भी दोनों अधिकारी निलंबित नहीं हुए तो गृहमंत्री अनिल विज ने मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर नाराजगी जाहिर की थी।
विज्ञापन


एसडीएम बोले
नायब तहसीलदार को सस्पेंड किए जाने संबंधित ऑर्डर मुख्यालय से आ चुके हैं। ऑर्डर मंगलवार को ही प्राप्त हुए हैं।
- डॉ जितेंद्र सिंह, एसडीएम, हांसी

यह था मामला
शिकायत नंबर 11 में हांसी की लाल सड़क के निवासी अशोक ने दी आदर्श सहकारी एनएटीसी समिति पर 30 लाख रुपये हड़पने की शिकायत दी थी। इस मामले में सहकारी समिति, पुलिस व नायब तहसीलदार के खिलाफ करीब दस मिनट तक बहस सुनने के बाद गृहमंत्री ने सोसायटी की गिरवी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करने पर हांसी के नायब तहसीलदार जयबीर सिंह को निलंबित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed