फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagar nigam, mair Shakuntla Rajliwal, hisar

हिसार की मॉनिटरिंग टीम सवालों के घेरे में

Fri, 27 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 27 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam, mair Shakuntla Rajliwal, hisar
मॉनिटरिंग टीम सवालों के घेरे में - फोटो : bureau
नगर निगम मेयर शकुंतला राजलीवाला व एक्सईएन रामजीलाल पूरी टीम सहित शहर में वीरवार को चल रहे विकास कार्यों की मॉनिटरिंग करने पहुंचे। टीम ने कई सड़कों से सैंपल लिए और सड़क निर्माण में लगाई गई सामग्री की जांच की। मगर एक पार्षद ने वार्ड में मॉनिटरिंग करने पहुंची टीम से जब निर्माणाधीन सड़क में घटिया सामग्री का आरोप लगाते हुए काम देखने की बात कही तो अधिकारियों व मेयर ने उसे नकार दिया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि इसे फिर देख लेंगे। सूर्य नगर एरिया के पार्षद अजीत ने कहा कि गली नंबर 12 के काम को लेकर निगम कार्यालय में भी शिकायत दी गई है। ठेकेदार बार बार शिकायत के बावजूद ठीक सामग्री नहीं लगा रहा। फिर क्या आप लोग सड़क बनने के बाद इसकी जांच करोगे। लेकिन टीम सदस्य पार्षद द्वारा बताई गई सड़क को बिना देखे ही वापस लौट गए।
विज्ञापन


सबसे घटिया काम कर रहा है ठेकेेदार : पार्षद
वार्ड 10 के पार्षद अजीत ने आरोप लगाया है कि गली नंबर 12 का कुछ हिस्सा ठेकेदार बना रहा है। दो स्थानों पर ठेकेदार का काम चल रहा है। यह ठेकेदार सबसे घटिया काम कर रहा है। शिकायत के बावजूद अधिकारी न काम रुकवाने आए और न ही घटिया इंटरलॉकिंग टाइलें बदलवाई गई। आखिर अब थर्ड पार्टी चेकिंग या मेयर व निगम अधिकारियों की चेकिंग का इन्हें कोई डर नहीं है। इससे तो साफ जाहिर है कि ये सब दिखावा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने यहां की मॉनिटरिंग
नगर निगम की टीम ने कई स्थानों पर मॉनिटरिंग की। टीम सूर्य नगर, शिव नगर, इंडस्ट्रियल एरिया, पड़ाव चौक, महाबीर कॉलोनी, रविदास भवन, मूक बधिर स्कूल, दयानंद व ऋषि विहार कॉलोनी सहित कई स्थानों पर चेकिंग की गई।


मॉनिटरिंग करने मेयर व एक्सईएन के साथ निगम की टीम आई थी। जो सड़कें बन चुकी हैं उन्हें उखाड़कर देखा जा रहा है। मैंने निर्माणाधीन सड़क में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत की थी। निगम अधिकारियों को भी कुछ दिन पहले दी गई थी मगर उसे देखा ही नहीं गया।
- अजीत, पार्षद वार्ड 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed