फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagar nigam hisar, tax branch hisar, Gurugram, Hisar

गुरुग्राम निगम की तर्ज पर होगा टैक्स में सुधार

Sun, 01 Jan 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 01 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam hisar, tax branch hisar, Gurugram, Hisar
नगर निगम - फोटो : Bureau
नगर निगम में टैक्स ब्रांच में गुरुग्राम की तर्ज पर सुधार करने की तैयारी चल रही है। डीसी एवं नगर निगम कमिश्नर ने टैक्स सहित कई ब्रांचों की दोबारा नए साल में मंगलवार को मीटिंग बुलाई है। शाम चार बजे कैंप ऑफिस में होने वाली बैठक में निगम की कार्यप्रणाली को लेकर नए साल से कुछ नए बदलाव होने की संभावना नजर आ रही है।
विज्ञापन


अधीक्षक समझने गए थे टैक्स ब्रांच की कार्यप्रणाली
नगर निगम के अधीक्षक कैलाश चंद्र पिछले सप्ताह गुरुग्राम निगम में टैक्स ब्रांच की कार्यप्रणाली समझने गए थे। वहां टैक्स संबंधित किस तरह से काम हो रहा है। किस तरीके से बिलों को दुरुस्त किया जाता है। ऑनलाइन का क्या सिस्टम है ये सभी हिसार नगर निगम में कैसे संभव होगा। इस तरह की जानकारी के लिए अधीक्षक ने गुरुग्राम नगर निगम के अधिकारियों से जानकारी ली है।
विज्ञापन


मांगी है स्टेटस रिपोर्ट, जांच रिपोर्ट भी सौंपी जाएगी
डीसी एवं कमिश्नर नगर निगम ने मंगलवार को ही नगर निगम में चल रही जांच के कई मामलों की रिपोर्ट तलब की है। इसके साथ ही प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर भी स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। तहबाजारी के मामले में सचिव राजेश महता को जांच रिपोर्ट सौंपनी है। इसको लेकर सचिव द्वारा रेहड़ी वालों के बयान दर्ज करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


56 कर्मचारियों के मामले पर भी होगी चर्चा
निगम में एजेंसी के माध्यम से लगाए गए 56 कर्मचारी नए साल से हट जाएंगे। डीसी की मीटिंग में 56 कर्मचारियों को नए सिरे से लगाने को लेकर चर्चा होगी। इस बार निगम कमिश्नर सख्त हैं। ऐसे कर्मचारियों की छुट्टी भी होगी जो काम नहीं करते।

प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन करने की तैयारी
निगम अधिकारियों का कहना है कि हाउस टैक्स ब्रांच में अब कई सुधार होंगे। कम से कम चार नए कंप्यूटर टैक्स ब्रांच में लगाए जाएंगे। संभावना ये भी रहेगी कि टैक्स आनॅलाइन हो। ऑनलाइन बिल निकाला जा सकेगा और ऑनलाइन ही भरा जा सकेगा।


डीसी साहब के साथ मंगलवार को कैंप ऑफिस में बैठक होगी। जिसमें हाउस टैक्स, तहबाजारी ब्रांच सहित कई मामलों पर चर्चा होगी। टैक्स को लेकर काफी कुछ सुधार होना है।
- राजेश महता, सचिव नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed