{"_id":"57daf7d64f1c1b0d27d47dd3","slug":"nagar-nigam-hisar-talaki-gate-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाकी गेट के व्यापारी बोले दो फुट जगह छोड़ो, अधिकारी बोले एक फुट छोड़कर तोड़ेंगे रैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाकी गेट के व्यापारी बोले दो फुट जगह छोड़ो, अधिकारी बोले एक फुट छोड़कर तोड़ेंगे रैंप
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Talaki gate
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाकी गेट में दुकानों के आगे बने रैंप व अतिक्रमण तोड़ने के लिए गया नगर निगम का अमला बैरंग लौट आया। नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के सामने व्यापारियों ने कहा कि वे एक एक फुट की बजाए दो दो फुट जगह तक रैंप रखेंगे। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें शटर से केवल एक फुट तक का रैंप छोड़ने के निर्देश हैं, इससे ज्यादा हम नहीं छोड़ सकते। इसके बाद दुकानदारों ने एक दिन का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को लेकर शुक्रवार को डीसी एवं निगम कमिश्नर से मिलेंगे।
विज्ञापन
अधिकारी बोले कमिश्नर साहब कहेंगे तो छोड़ देंगे
व्यापारियों ने एमई जगदीश व अन्य निगम अधिकारियों को कहा कि वे इस मामले को लेकर मेयर मैडम से मिले थे। उन्होंने कहा था कि पहले वे अपनी दुकानों का अतिक्रमण कम करें। यानी दो फुट तक की उन्होंने छूट दी थी। मेयर मैडम के कहने पर लोगों ने खुद अधिक बढ़ाए अतिक्रमण को तोड़ लिया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें व तोड़ा गया अतिक्रमण भी दिखाया। मगर अधिकारी नहीं मानें। उन्होंने कहा कि इस मामले में कमिश्नर को पावर है। यह प्रशासनिक काम है। डीसी साहब के जैसे आदेश होंगे वैैसा हमें करना पड़ेगा।
विज्ञापन
पैमाइश कर दे दी थी पहले ही चेतावनी
नगर निगम की टीम ने कई दिन पहले ही सड़क की पैमाइश कर निशानदेही कर दी थी और दुकानदारों को चेतावनी भी दे दी थी कि वे अपना अतिक्रमण खुद तोड़ लें वरना निगम तोडे़गा। उन्होंने शटर से एक फुट जगह छोड़कर आगे की जगह खाली करने के लिए कहा था। अल्टीमेटम के बाद कुछ दुकानदारों ने तो अतिक्रमण हटाने की जहमत उठाई तथा बाकी ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया।
विज्ञापन
पहले तोड़ा था नागोरी गेट बाजार का अतिक्रमण
नगर निगम ने इससे पहले हाल ही में नागोरी गेट बाजार का अतिक्रमण तोड़ा था। दुकानों के शटर से आगे केवल एक फुट जगह छोड़कर बाकी निगम ने सारे रैंप तोड़ दिए थे। व्यापारियों ने भी इसके लिए काफी हद तक सहयोग किया था।
हमारे बाजार का रोड काफी चौड़ा है। यहां नागोरी गेट जैसे हालात नहीं है। हमें शटर से दो फुट जगह चाहिए। इस मामले को लेकर सुबह डीसी साहब से मिलने जाएंगे।
- छत्रपाल सोनी, प्रधान तिलक बाजार